Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में फिर बढ़ा कोरोना का कहर : 24 घंटे में 4 लोगों ने गंवाई जान

137 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आंकड़े एक बार फिर से डराने लगे हैं। रविवार को बीते 24 घंटों के दौरान 137 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दुःखद खबर ये है कि इस दौरान 4 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है।

जयराम की बड़ी बात : हिमाचल में महिलाओं से हुआ छल, भाजपा छेड़ेगी बड़ा अभियान

दम तोड़ने वालों में 50 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय पुरुष शामिल हैं, ये तीनों शिमला के निवासी थे वहीं एक सिरमौर जिला निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग ने जान गंवाई है। हिमाचल प्रदेश में अब कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,204 हो गया है।

इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,764 हो गई है। 24 घंटों के दौरान 1,718 सैंपल लिए गए थे। हिमाचल में अब तक कोरोना के कुल  3,16,590 मामले सामने आ चुके हैं।

मंडी : ईंटों पर रखी मारुति कार, चारों टायर निकालकर ले गए बदमाश

गौर हो कि फरवरी माह की शुरुआत में ऐसा भी समय आया था, जब हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से कोरोना मुक्त राज्य हो गया था। अब दोबारा से हिमाचल प्रदेश को करोना के मामले डराने लगे हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मास्क लगाने, उचित दूरी का पालन करने सहित अन्य नियमों का पालन करने की हिदायत भी जारी की है।

बिलासपुर : वॉल्वो बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायल

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/04/MEDIA-BULLETIN-5-PM-1.pdf” title=”MEDIA BULLETIN 5 PM”]

कांगड़ा दौरे के बाद गृह क्षेत्र नादौन प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कोरोना अपडेट : आज 258 नए मामले, दो लोगों ने तोड़ा दम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार यानी आज कोरोना के 258 नए मामले सामने आए हैं वहीं दो लोगों की मौत हुई है। दम तोड़ने वालों में एक बुजुर्ग सिरमौर जिला व 63 वर्षीय महिला मंडी जिला की रहने वाली थी।

कांगड़ा जिला बनेगा पर्यटन राजधानी, ब्लूप्रिंट तैयार- सीएम ने क्या दी जानकारी-पढ़ें खबर

सिरमौर जिला के उपमंडल राजगढ़ के गांव नेहरटी भगोट निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा है। दो दिन में कोरोना से तीन लोगों की जान गई है। शुक्रवार को मंडी जिला की 19 साल की युवती ने दम तोड़ा था।

कांगड़ा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, नई दिल्ली से पहुंचेंगे बैजनाथ

इसी के साथ प्रदेश में कोरोना से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 4,200 पहुंच गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 3,16,453 हो गई है। हिमाचल में अभी 1,807 एक्टिव केस हैं। आज कुल 258 नए मामले सामने आए हैं तो 188 ठीक हुए हैं।

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक
किस जिला में कितने केस और कितने ठीक

हमीरपुर जिला में 57, कांगड़ा जिला में 56, मंडी में 54, शिमला में 26, बिलासपुर में 20, सोलन में 17, कुल्लू में 10, चंबा में 6, ऊना में पांच, किन्नौर में 4, सिरमौर में दो और लाहौल स्पीति में एक मामला आया है। हमीरपुर में 42, बिलासपुर में 37, शिमला में 36, कुल्लू में 21, सोलन में 18, चंबा में 14, मंडी में 11, कांगड़ा, सिरमौर में तीन-तीन, किन्नौर में दो व ऊना में एक ठीक हुआ है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/04/MEDIA-BULLETIN-5-PM.pdf” title=”MEDIA BULLETIN 5 PM”]

हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें