Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kullu State News

हिमाचल : 10 दिसंबर तक साफ रहेगा मौसम, 11 के बाद बारिश-बर्फबारी के आसार

न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी, बढ़ी ठंड

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ रहा और अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रही। हालांकि, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और ठंड भी बढ़ गई है।

प्रदेश में 10 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। 11 दिसंबर से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

 

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव का पूर्वानुमान है। केलांग, कल्पा और समदो का न्यूनतम तापमान लगातार तीसरी रात माइनस में दर्ज हुआ।

मंगलवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2, समदो में माइनस 2.7 और कल्पा में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान कम रहने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

250 रुपए से खुलवाएं बेटी का खाता : जानें क्या है सुकन्या समृद्धि योजना, कैसे उठाएं लाभ

 

लाहौल-स्पीति, अटल टनल और सिस्सू और कोकसर में भारी हिमपात के बाद पर्यटक पहुंच रहे हैं। हालांकि, 4 बाय 4 टूरिस्ट वाहनों को ही अटल टनल आने दिया जा रहा है क्योंकि लेह मनाली हाईवे पर काफी ज्यादा फिसलन है।

बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर मनाली में और सैलानी आने की उम्मीद है। इन दिनों मनाली में हर रोज लगभग 600 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

 

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद