Categories
Top News Himachal Latest SPORTS NEWS KHAS KHABAR Shimla State News

IPL बोली के लिए हिमाचल की 5 महिला क्रिकेटर शॉर्टलिस्ट, 13 को मुंबई में नीलामी

प्रदेश की 22 खिलाड़ियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

शिमला। हिमाचल प्रदेश की 5 महिला क्रिकेटर्स IPL 2023 खेलती नजर आएंगी। पहली बार खेले जाने वाले वूमेन्स IPL 2023 के लिए 13 फरवरी को मुंबई में खिलाड़ियों की ऑक्शन होगी। प्रदेश से 22 खिलाड़ियों ने महिला आईपीएल के लिए पंजीकरण करवाया था। इसमें पांच खिलाड़ियों हरलीन दयोल, सुषमा वर्मा, वसुवी फिस्टा, चित्रा जंवाल और सुष्मिता कुमारी को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

पंडोगा से चंडीगढ़ HRTC बस सेवा शुरू : क्या रहेगा समय और रूट-पढ़ें

कुल 1,525 खिलाड़ियों ने महिला आईपीएल की ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। हिमाचल की पांच खिलाड़ियों का जगह मिली है। IPL के लिए कुल 1,525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं।

रेणुका ठाकुर ने रेलवे से रजिस्ट्रेशन किया

बता दें कि शिमला की रहने वाली तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने रेलवे की ओर से रजिस्ट्रेशन किया। HPCA से हरलीन दयोल ने 40 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ रजिस्ट्रेशन किया। हरलीन अभी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइज में रजिस्ट्रेशन किया। वह भी टीम का हिस्सा हैं।

इसके अलावा अनकैप्ड खिलाड़ियों में रोहडू की वसुवी फिस्टा, जम्मू की चित्रा सिंह जमवाल और किन्नौर की सुष्मिता कुमारी ने 10 लाख के बेस प्राइज से रजिस्ट्रेशन करवाया है। यह सभी घरेलू क्रिकेट हिमाचल प्रदेश की टीम से खेलती हैं।

शिमला : एसपी ऑफिस के पास मोबाइल शॉप में चोरी, लाखों के फोन उड़ा ले गए

महिलाओं के लिए BCCI उठा रहा बड़े कदम

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को होने वाली ऑक्शन के लिए 5 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो प्रदेश के लिए खुशी की बात है। BCCI महिला खिलाड़ियों के लिए अच्छा काम कर रहा है। इससे देश और प्रदेश में महिला खिलाड़ी क्रिकेट में रुझान दिखाएंगी। पिछले कुछ सालों से प्रदेश में क्रिकेट के प्रति महिलाओं में ज्यादा रुझान देखा जा रहा है, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं।