Categories
Exam Top News National News State News

JEE Main 2023: इन छात्रों को बड़ी राहत, NTA ने लिया फैसला-पढ़ें खबर

रजिस्ट्रेशन का दिया एक और मौका

नई दिल्ली। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) – 2023 (JEE Main-2023) सेशन दो के लिए किसी कारण के रजिस्ट्रेशन न करवा पाने वाले छात्रों को एनटीए (NTA) ने बड़ी राहत दी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2023 Session 2 की रजिस्ट्रेशन विंडो को पुन: खोला (Reopening) है। अब छात्र 16 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फीस भरने की अंतिम तिथि भी 16 मार्च होगी।

बजट सत्र: हिमाचल मिशन डिनोटिफाई के मुद्दे पर सदन में हो रही चर्चा

बता दें कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) – 2023 (JEE Main-2023) सत्र 2 के लिए पंजीकरण 12 मार्च 2023 को समाप्त हो गया था। सुधार विंडो 14 मार्च 2023 तक (09:00 बजे तक) खुली थी। इस बीच आवेदन करने के लिए पंजीकरण विंडो को फिर से खोलने के लिए उम्मीदवारों से कुछ अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे थे, क्योंकि वे विभिन्न अपरिहार्य कारणों से अपना पंजीकरण पूरा नहीं कर सके। छात्रों के हित में फैसला लेते हुए NTA ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) – 2023 सत्र 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए पंजीकरण को विंडो को दोबारा खोलने का फैसला लिया।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/03/nta.pdf”]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest SPORTS NEWS KHAS KHABAR Shimla State News

IPL बोली के लिए हिमाचल की 5 महिला क्रिकेटर शॉर्टलिस्ट, 13 को मुंबई में नीलामी

प्रदेश की 22 खिलाड़ियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

शिमला। हिमाचल प्रदेश की 5 महिला क्रिकेटर्स IPL 2023 खेलती नजर आएंगी। पहली बार खेले जाने वाले वूमेन्स IPL 2023 के लिए 13 फरवरी को मुंबई में खिलाड़ियों की ऑक्शन होगी। प्रदेश से 22 खिलाड़ियों ने महिला आईपीएल के लिए पंजीकरण करवाया था। इसमें पांच खिलाड़ियों हरलीन दयोल, सुषमा वर्मा, वसुवी फिस्टा, चित्रा जंवाल और सुष्मिता कुमारी को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

पंडोगा से चंडीगढ़ HRTC बस सेवा शुरू : क्या रहेगा समय और रूट-पढ़ें

कुल 1,525 खिलाड़ियों ने महिला आईपीएल की ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। हिमाचल की पांच खिलाड़ियों का जगह मिली है। IPL के लिए कुल 1,525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं।

रेणुका ठाकुर ने रेलवे से रजिस्ट्रेशन किया

बता दें कि शिमला की रहने वाली तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने रेलवे की ओर से रजिस्ट्रेशन किया। HPCA से हरलीन दयोल ने 40 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ रजिस्ट्रेशन किया। हरलीन अभी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइज में रजिस्ट्रेशन किया। वह भी टीम का हिस्सा हैं।

इसके अलावा अनकैप्ड खिलाड़ियों में रोहडू की वसुवी फिस्टा, जम्मू की चित्रा सिंह जमवाल और किन्नौर की सुष्मिता कुमारी ने 10 लाख के बेस प्राइज से रजिस्ट्रेशन करवाया है। यह सभी घरेलू क्रिकेट हिमाचल प्रदेश की टीम से खेलती हैं।

शिमला : एसपी ऑफिस के पास मोबाइल शॉप में चोरी, लाखों के फोन उड़ा ले गए

महिलाओं के लिए BCCI उठा रहा बड़े कदम

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को होने वाली ऑक्शन के लिए 5 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो प्रदेश के लिए खुशी की बात है। BCCI महिला खिलाड़ियों के लिए अच्छा काम कर रहा है। इससे देश और प्रदेश में महिला खिलाड़ी क्रिकेट में रुझान दिखाएंगी। पिछले कुछ सालों से प्रदेश में क्रिकेट के प्रति महिलाओं में ज्यादा रुझान देखा जा रहा है, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं।

Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

जवाहर नवोदय विद्यालय: छठी कक्षा में प्रवेश को प्रक्रिया शुरू-करें आवेदन

चयन परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल को होगा
नई दिल्ली। जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा छठी (6Th) में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवोदय विद्यालय समिति ने रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी होगी। अधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर आवेदन किए जा सकते हैं।
2022-23 के दौरान कक्षा 5 में अध्ययन करने वाले छात्र आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि, सत्र 2022-23 से पहले पांचवीं कक्षा पास करने वाले या साल रिपीट करने वाले उम्मीदवारों को अनुमति नहीं है। इसके अलावा, कक्षा 6वीं में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का जन्म 01 मई, 2011 से पहले और 30 अप्रैल, 2013 के बाद का नहीं होना चाहिए।
धर्मशाला : जन आभार रैली के दौरान IPS अधिकारी एसआर राणा का हार्ट अटैक से निधन
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल को होगा। परीक्षा सुबह 11:30 बजे होगी। नवोदय विद्यालयों में आवास, ड्रेस और किताबें मुफ्त हैं। विद्यालय विकास निधि के लिए केवल कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों से 600 रुपये प्रति माह की राशि ली जाती है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/JNVST_Advt_23.pdf”]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें