धर्मशाला। HRTC हिमधारा एसी बसों में सफर करने वालों के लिए बढ़िया खबर है। हिमाचल प्रदेश की आम जनता की सुविधा को मध्यनजर रखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) द्वारा निगम की हिमधारा एसी 3×2 बसों में किराए में कटौती की गई है।
इन बसों का किराया अब निगम की साधारण बसों के समान ही लिया जाएगा। इसमें 5 फीसदी जीएसटी एक्स्ट्रा जोड़ा जाएगा।
कांगड़ा-धर्मशाला में बारिश : मटौर-घुरक्कड़ी चौक पर सड़कें बनीं तालाब
डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा की तरफ से धर्मशाला मंडल के अधीन आने वाली हिमधारा एसी 3×2 बसों के नए किराए की लिस्ट जारी की गई है …..
जोगिंदरनगर-दिल्ली वाया मंडी रूट की बस जो जोगिंदरनगर से सुबह 6 बजे चलती है दिल्ली से 5.20 पर वापसी के लिए प्रस्थान करती है उसमें पहले 1050 रुपए किराया था जो कि अब 857 हो गया है।
हिमाचल में आज से रफ्तार पकड़ेगा सुस्त पड़ा मानसून, तीन दिन का येलो अलर्ट
जोगिंदरनगर-लुधियाना रूट की बस जो सुबह 9.45 पर जोगिंदरनगर से निकलती है और 4.15 पर लुधियाना से निकलती है उसका किराया 573 से 496 हो गया।
भड़ोल-बैजनाथ-दिल्ली रूट की बस जो रात 8.50 पर भड़ोल से निकलती है और 10 बजे दिल्ली से लौटती है उसका किराया 1064 से 861 हो गया है। धर्मशाला-दिल्ली वाया योल-53 मील बस जो शाम 6.40 पर धर्मशाला से निकलती है और 5.31 पर दिल्ली से लौटती है उसका किराया 960 से 784 हो गया।
हिमाचल में बैंक क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, भरे जाएंगे 81 पद
चंबा-दिल्ली वाया पठानकोट बस जो चंबा से शाम 4.20 पर निकलती है और 7 बजे दिल्ली से लौटती है उसका किराया 1177 से 965 हो गया है। चंबा-चंडीगढ़ वाया बद्दी बस जो चंबा से रात 8.15 पर चलती है और शाम 6.30 पर चंडीगढ़ से रवाना होती है उसका किराया 763 से 669 हो गया है।
चंबा-शिमला वाया चंडीगढ़ बस जो चंबा से शाम 5.15 पर चलती है और शाम 4.20 पर शिमला से से रवाना होती है उसका किराया 1054 से 906 रुपए हो गया है। कांगड़ा से दिल्ली का किराया 889 से 722 रुपए हो गया है वहीं कांगड़ा से चंडीगढ़ का किराया 506 रुपए से घटकर 436 रुपए हो गया है।
WhatsApp ने बंद किए 65 लाख भारतीय यूजर्स के अकाउंट, ये है वजह
जुलाई माह में आ रहे हैं ये व्रत व त्योहार, एक बार देख लीजिए लिस्ट
Video Story : विधायक जनक राज ने उठाया सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का मुद्दा