Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में राहुल गांधी के समर्थन में 15 से शुरू होगा भारत सत्याग्रह

प्रतिभा सिंह ने जिला अध्यक्षों के साथ मीटिंग की

 

शिमला। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस अब राहुल के समर्थन में जय भारत सत्याग्रह चला रही है। हिमाचल प्रदेश में यह सत्याग्रह 15 अप्रैल से शुरू होगा, जो 20 अप्रैल तक चलेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज जिला अध्यक्षों के साथ मीटिंग कर इसे सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानिए दिन और समय

कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश में जय भारत सत्याग्रह चलाया जा रहा है। आज देश में विपक्ष को सदन हो या बाहर बोलने नहीं दिया जा रहा है। विपक्ष इसके खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहा है। लोकतंत्र बचाने के इस अभियान में 18 अन्य दल कांग्रेस के साथ हैं।

11 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

राहुल गांधी ने सदन में भी अदानी को लेकर पीएम से सवाल किए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके खिलाफ चलाए गए आंदोलन को दबाया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस अब 15 से 20 अप्रैल तक प्रदेश के हर जिले में जय भारत अभियान चलाएगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें