Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

IPS अधिकारी प्रवीण सूद ने CBI के निदेशक का पदभार संभाला-हिमाचल से हैं संबंधित

पूर्व वह कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक के तौर पर कार्यरत थे

नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी, 1986 बैच (कर्नाटक संवर्ग) प्रवीण सूद ने आज सीबीआई के निदेशक का पदभार संभाला। सीबीआई से जुड़ने के पूर्व वह कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक के तौर पर कार्यरत थे। प्रवीण सूद ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में अपने लगभग 37 वर्ष के लंबे कार्यकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

हिमाचल में गिरा तापमान, अधिकतर क्षेत्रों में बरसे बादल-जानें मौसम की अपडेट

इनमें बेल्लारी व रायचूर के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) बेंगलुरु शहर, पुलिस आयुक्त, मैसूर शहर एवं बेंगलुरु शहर, एडीजीपी; प्रधान सचिव (गृह), डीजीपी (आंतरिक सुरक्षा) तथा डीजीपी (सीआईडी) शामिल हैं। उन्होंने मॉरीशस सरकार के सलाहकार के रूप में काम किया।

जॉब अलर्ट : कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 350 पदों पर भर्ती

 

उन्होंने हाई नेट-वर्थ व्यक्तियों (High net-worth individuals) से जुड़े हाई प्रोफाइल मामलों एवं अंतर-राज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव वाले मामलों की जांच की और साइबर अपराध, सूचना प्रौद्योगिकी आदि सहित अपराध की जांच और खोज की भी निगरानी की है। विशेष रूप से, उन्होंने सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क & सिस्टम्स) और न्यायपालिका के साथ आईसीजेएस (इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) नेटवर्क को कर्नाटक राज्य में मजबूत करने के लिए काम किया।

हिमाचल की सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, बिना जुर्माने होगा वाहनों का पंजीकरण

 

प्रवीण सूद आईआईटी, दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (बीटेक), आईआईएम, बेंगलुरु एवं मैक्सवेल स्कूल ऑफ गवर्नेंस, सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क से पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। प्रवीण सूद को वर्ष 2011 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक एवं वर्ष 2002 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत/सम्मानित किया गया । उन्हें सेवा में उत्कृष्टता हेतु मुख्यमंत्री के स्वर्ण पदक से वर्ष 1996 में सम्मानित किया गया।

हिमाचल : कॉलेजों में छुट्टियों और दाखिले का शेड्यूल जारी, यहां देखें

 

वर्ष 2011 में “यातायात प्रबंधन हेतु प्रौद्योगिकी के सबसे नवीन उपयोग” के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड पुरस्कार एवं सड़क सुरक्षा व यातायात प्रबंधन में योगदान हेतु वर्ष 2006 में प्रिंस माइकल इंटरनेशनल रोड सेफ़्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रवीण सूद ने सीबीआई के अधिकारियों से बातचीत की। प्रवीण सूद मूल रूप से हिमाचल के कांगड़ा जिला के गरली परागपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Breaking : हिमाचल बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी मिलेगा ओल्ड पेंशन का लाभ

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया घोषित, 89.7 फीसदी रहा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के टुअर प्रोग्राम में हुआ बदलाव

हिमाचल में कांस्टेबल के 1226 पदों पर होगी भर्ती, सरकार को भेजा प्रस्ताव

हिमाचल घूमने आईं टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Top News Himachal Latest National News KHAS KHABAR State News

IPS अधिकारी प्रवीण सूद CBI निदेशक नियुक्त, हिमाचल के रहने वाले

कांगड़ा जिला के गरली परागपुर के रहने वाले

नई दिल्ली। कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रवीण सूद दो साल के लिए इस पद पर बने रहेंगे। वह 25 मई को अपना कार्यभार संभाल सकते हैं।

वह सुबोध कुमार जायसवाल का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। उन्हें तीन साल पहले ही राज्य के पुलिस महानिदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया था। प्रवीण सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

हिमाचल : समय रहते पहुंच जाएं घर, इन लोकल रूटों पर भी नहीं चलेंगी HRTC बसें

प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई करने वाले सूद मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के गरली परागपुर के रहने वाले हैं।

उन्हें मई 2024 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन अब उन्हें दो साल का निश्चित कार्यकाल मिलेगा और वह कम से कम मई 2025 तक इस पद पर बने रहेंगे। सूद को 2020 में 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी अशित मोहन प्रसाद को पछाड़ते हुए कर्नाटक डीजीपी नियुक्त किया गया था।

Breaking : हिमाचल में 12 बजे के बाद थम सकते हैं नाइट रूट पर HRTC बसों के पहिए

बेंगलुरू शहर के पुलिस आयुक्त रहते हुए उन्होंने विशेष रूप से संकट में महिलाओं और बच्चों के लिए Pink Hoyasala की शुरुआत की, जिसको पूर्ण रूप से महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मैनेज किया जाता है।

बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) के रूप में पदभार संभालने से पहले वह बेल्लारी और रायचूर में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सूद कर्नाटक गृह विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में भी काम किया है।

कछियारी में फोरलेन काम ने पकड़ी रफ्तार, स्कूल की बिल्डिंग तोड़ी-पुल का काम जारी

प्रवीण सूद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल के ससुर हैं। आईपीएल 2023 में मयंक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेल रहे हैं। प्रवीण सूद की बेटी आशिता सूद का अफेयर स्टार क्रिकेटर मयंक अग्रवाल के साथ काफी समय तक चला है। मयंक और आशिता ने एक-दूसरे को 7 साल डेट करने के बाद 2018 में शादी रचाई थी। दोनों 4 जून को शादी के बंधन में बंधे थे।

 

हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के जिला प्रभारी नियुक्त, यहां देखें लिस्ट

 

HRTC : पठानकोट-त्रिफालघाट वाया कांगड़ा, हमीरपुर रूट : जानें टाइमिंग और किराया

 

गुप्त गंगा कांगड़ा से धरा पालमपुर चोरी का एक आरोपी, 2 फरार

कारीगरों के लिए सहायता राशि बढ़कर हो 2 लाख, औजार खरीदने को मिलें 50 हजार रुपये 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें