Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Hamirpur State News

हमीरपुर : पोल्ट्री फार्म में अग्निकांड, 5000 मुर्गे जिंदा जल गए, लाखों का नुकसान

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया

बड़सर। हमीरपुर जिला में बड़सर उपमंडल के दलचेहड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बुधवार रात आग लग गई। अग्निकांड में 5000 मुर्गे जिंदा जल गए हैं। फॉर्म में 12000 मुर्गे थे। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।

ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका : सुंदरनगर में होंगे इंटरव्यू

 

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब एक बजे अग्निकांड हुआ है। करीब सवा एक बजे अग्निशमन विभाग को आग लगने के बारे में सूचित किया गया।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग हमीरपुर की टीम भी मौके पर पहुंची जिससे कुछ हद तक राहत और बचाव कार्य संभव हो पाया लेकिन कुछ ही मुर्गों को बचाया जा सका।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

 

अग्निशमन चौकी बिझड़ी के प्रभारी वतन सिंह का कहना है कि आग लगने से छोटे और बड़े 5000 मुर्गे जल गए हैं, जबकि फार्म की संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस पोल्ट्री फार्म को बलवीर चंद्र व जगतार सिंह पार्टनरशिप में चलाते हैं। जगतार सिंह ने कहा कि अग्निकांड में उनका लाखों का नुकसान हो गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांगड़ा : डाकघरों में आधार कार्ड अपडेट करने को चलेगा विशेष अभियान

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक सैलरी

Job Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

 

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर चलेंगी ट्रेन, यह रहेगी टाइमिंग
Job Alert : चंबा और घुमारवीं में इन 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 10वीं पास को मौका

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन

हिमाचल मौसम अपडेट : 29 दिसंबर से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, नए साल में बर्फबारी के आसार