Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

झारखंड से रोजी-रोटी कमाने आए थे शिमला, मलबे में दब कर गई जान

शोल गांव में कंस्ट्रक्शन साइट में हुआ हादसा
शिमला। हिमाचल के शिमला के पास बल्देयां के शोल गांव में मलबे में दबने से पति और पत्नी की मौत हो गई है। ये झारखंड के रहने वाले थे। बता दें कि शिमला की पुलिस चौकी मशोबरा में हादसे की सूचना दी गई। बताया गया कि शोल गांव में कंस्ट्रक्शन साइट में काम कर रहा एक दंपति भूस्खलन के कारण दब गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पति-पत्नी के शव मलबे से बरामद निकाले।

मृतकों की पहचान झालू औरांन (28) पुत्र रांघा औरांन निवासी गांव कैरागानी डाकघर तबेला तहसील चैनपुर जिला घुमला झारखंड व उसकी पत्नी राजकुमारी देवी (21) के रूप में हुई है। दोनों ठेकेदार हरिओम शर्मा के पास लेबर का काम करते थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

Breaking : हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

गौरतलब है कि शिमला जिला में प्राकृतिक आपदा और लैंडस्लाइड के चलते अब तक 55 लोगों की जान गई है। 60 लोग घायल हैं और सात लापता हैं। इसमें तीन शिवबाड़ी शिमला और चार पुलिस सबडिवीजन रामपुर में लापता हैं।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

 

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

 

हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

 

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

 

 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

 

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

हिमाचल कैबिनेट : सेब और आम हुआ बराबर, बैठक में बड़ा फैसला

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ