न्यूनतम तापमान में 2 से तीन डिग्री की आई कमी
शिमला। हिमाचल में बहुत भारी बर्फबारी और बारिश के रेड अलर्ट के बीच चार जिलों में बर्फबारी रिकॉर्ड की है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में सबसे अधिक 51 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की है।
दूसरे नंबर पर चंबा के तीसा में 41 सेंटीमीटर स्नोफॉल हुआ है। इसके बाद लाहौल-स्पीति के अन्य क्षेत्रों और किन्नौर में बर्फबारी हुई है।
हिमाचल में बहुत भारी बर्फबारी और बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी
अगले 24 घंटे में लाहौल-स्पीति, कुल्लू जिला और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है।
वहीं, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना में हल्की बारिश रिकॉर्ड की है। आने वाले समय में शाम तक बारिश का दौर बढ़ सकता है। बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में बारिश होने का अनुमान है।
ऊना : नियमित आधार पर भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 160 पद
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आज और कल पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। 21 और 22 फरवरी, 2024 को कुछ जगह पर बर्फबारी हो सकती है।
23, 24 और 25 फरवरी को मौसम साफ रहने के अनुमान है। 25 फरवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर भी हिमाचल में देखने को मिलेगा।
हिमाचल बजट : ‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें
उन्होंने बताया कि अभी न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से आसपास हैं।
हालांकि, ऊपरी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में कमी आई है। अगले 48 घंटे में तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी आने का अनुमान है।
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी