Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में नवंबर माह कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, जानें डिटेल में

प्रदेश में कम बारिश होने की भी संभावना
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि आगामी दो दिन तक हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। सात और आठ नवंबर को भी प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा।
Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया
इस दौरान भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। नवंबर महीने में प्रदेश में तापमान सामान्य बना रहेगा और इस दौरान प्रदेश में कम बारिश होने की भी संभावना है।
हिमाचल मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल में बताया कि आज और कल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। आगामी 7 और 8 नवंबर को एक बार फिर प्रदेश में हल्का मौसम खराब होगा।
इस दौरान तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि नवंबर माह में प्रदेश में किसी बड़े अलर्ट की संभावना नहीं है।

हिमाचल : शराब ठेकेदारों का बड़ा ऐलान, विभाग को सौंपेंगे ठेकों की चाबियां