Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : चंबा पत्तन में निजी बस पर गिरा पेड़, कुछ सवारियों को आई चोटें

बलारडू में हुआ हादसा

ज्वालाजी। कांगड़ा जिला के पुलिस थाना ज्वालाजी के तहत चंबापत्तन-ज्वालामुखी सड़क मार्ग पर बलारडू में निजी बस पर पेड़ गिरा है। काफी फोर्स के साथ पेड़ गिरा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पेड़ गिरने के बस काफी क्षतिग्रस्त हुई है। बस का अगला हिस्सा भी उठ गया है।

कांगड़ा : 25 जुलाई को यहां लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 3184 युवाओं को दी जाएगी नौकरी

 

बता दें कि निजी जरियाल बस अपने रूट पर जा रही थी। बलारडू में अचानक पेड़ बस पर गिर गया। प्रारंभिक जानकारी में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। एक महिला की टांग पर चोट आई है। सूचना मिलने पर ज्वालाजी पुलिस स्टेशन से टीम एसएचओ ओम प्रकाश की अगुवाई में मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।