गिरीपुल के पास आधी रात को हुआ हादसा
राजगढ़। हिमाचल में कुछ दिन से मौसम साफ है, फिर भी लैंडस्लाइड के मामले जारी है। अब सिरमौर जिला के राजगढ़-सोलन रोड़ पर सनौरा से आगे गिरीपुल से पहले लैंडस्लाइड हुआ है।
राजगढ़-सोलन रोड़ पर ट्रक पर गिरी पहाड़ी, चंडीगढ़ से आ रहा था खाद लेकर
बता दें कि राजभवन कॉलोनी के पास रात डेढ बजे अचानक ल्हासा गिरा, जिसकी चपेट में कई गाड़ियां आ गई। एक ट्रक मलबे में दब गया, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चंडीगढ़ से राजगढ़ खाद लेकर जा रहा था। चालक को हल्की चोट आई हैं। चालक सिविल अस्पताल राजगढ़ में भर्ती है। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
कुल्लू-मंडी वाया पंडोह मार्ग को लेकर अपडेट, वाहन छोड़ने का समय तय
ट्रक मालिक ने बताया कि हम चंडीगढ़ से राजगढ़ खाद लेकर आ रहे थे। गिरीपुल से पहले रात करीब डेढ़ बजे अचानक पहाड़ी दरक गई और ट्रक इसकी चपेट में आ गया। मलबा हटाकर रास्ता खोलने का काम जारी है।