Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

HPCU में नई कार्यकारिणी का गठन : प्रोफेसर सुनील बने हिमालयन जीव विज्ञान परिषद के अध्यक्ष

प्रो महेश व डॉ उपमन्यु को मिला उपाध्यक्ष का कार्यभार

धर्मशाला। हिमालयन जीव विज्ञान परिषद, केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर परिसर (HPCU) में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर NMPB (नेशनल मेडिकल प्लांट बोर्ड) के रीजनल हेड अरुण चंदन मौजूद रहे।

Job Alert : चंबा और घुमारवीं में इन 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 10वीं पास को मौका

 

पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप ने इकाई भंग की जिसके उपरांत चुनाव अधिकारी डॉक्टर राकेश ने नई कार्यकारिणी 2024-2025 के चुनाव करवाए। जिसमें हिमालयन जीव विज्ञान परिषद साइंस के नए अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर सुनील ठाकुर चुने गए और सचिव के रूप में डॉक्टर मनोरमा पत्रे के नाम की घोषणा की।

हिमाचल : व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद पड़ी फिकी, क्या रहेगा मौसम का हाल-पढ़ें

 

वहीं प्रोफेसर महेश और डॉक्टर उपमन्यु उपाध्यक्ष, सोनमबोध, अंकुश, प्रिय और श्वेता सहसचिव चुने गए।

कोषाध्यक्ष डॉक्टर दिनेश लखनपाल और सदस्यों में डॉक्टर आंशुन, डॉक्टर नेहा, डॉक्टर राकेश, डॉक्टर रेशमा, डॉक्टर शरण सिंह, डॉक्टर विवेकशील, डॉक्टर दीक्षित, डॉक्टर मुनीश, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर दिव्या, राजेश, गौरव, विपिन, सारिका, सुमित, वरुण, दानिश और मुनीश शामिल हुए।

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : आज 481 युवाओं ने फिजिकल टेस्ट में दिखाया दम

 

वहीं, इस मौके पर प्रोफेसर प्रदीप ने पूर्व एक वर्ष में हिमालयन जीव विज्ञान परिषद द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया कि किस तरह परिषद द्वारा विज्ञानिक कौशल को बढ़ाने में परिषद का एक बहुत बड़ा हाथ रहा, रिसर्च जर्नल का अवतरण किया गया।

उन्होंने डॉक्टर राकेश को श्रेय देते हुए कहा कि किस तरह सोसायटी के माध्यम से पक्षी विज्ञान के क्षेत्र में 10लाख की राशि का प्रोजेक्ट लाए और अनेकों कार्यों के बारे में अवगत करवाया।

 

शीतकालीन सत्र : हिमाचल में मुख्यमंत्री और मंत्रियों की कोठी मरम्मत पर 4 करोड़ रुपए से अधिक खर्च

 

साथ ही साथ आने वाली नई कार्यकारिणी को आगे आने वाले समय के लिए दिशा देते हुए शुभकामनाएं भी दीं। मुख्य अतिथि अरुण चंदन ने प्रोफेसर प्रदीप के कार्यकाल के दौरान परिषद द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में आने का निमंत्रण भी दिया।

उन्होंने बताया कि किस तरह सोसायटी द्वारा किया जाने वाले अच्छे कामों को समाज और लोगों तक अपने काम का फायदा पहुंचाने में कार्य कर सकती है। अरुण चंदन ने नवीन अध्यक्ष प्रोफेसर सुनील ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के लिए अभिनंदित किया।

हमीरपुर : बद्दी की कंपनी भरेगी एसोसिएट्स और ट्रेनी के पद, नादौन में इंटरव्यू

हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में

कांगड़ा जिला के मंदिरों में वर्चुअल पूजा : सीएम सुक्खू ने किया ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ
शीतकालीन सत्र : सेब लेकर पहुंचा विपक्ष, सरकार पर लगाए बागवानों से धोखा करने के आरोप

HPU भी लागू करेगा एक समय में दो डिग्री करने का प्रावधान, औपचारिकता हो रही पूरी

हमीरपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा चयन परीक्षा को लेकर अपडेट

HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी
पठानकोट-मंडी फोरलेन : रजोल से ठानपुरी के बीच एक सुरंग भी प्रस्तावित, 300 मीटर होगी लंबाई

कांगड़ा जिला में 10वीं, ITI पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार
मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती, 23 दिसंबर को यहां होंगे इंटरव्यू