Categories
Exam Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में HAS प्रारंभिक परीक्षा 2023 रिशेड्यूल, अब अक्टूबर माह में होगी

बारिश के चलते सड़कों को हुए नुकसान के कारण लिया फैसला

शिमला। भारी बारिश के चलते सड़कों हुई क्षति आदि के मध्यनजर हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा -2023 (Himachal Pradesh Administrative Service Competitive Preliminary Examination-2023) को रिशेड्यूल किया है। अब परीक्षा 2023 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित होगी।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा -2023 27 अगस्त 2023 को आयोजित होनी थी। हिमाचल में कुछ दिनों से प्राकृतिक आपदा से तबाही मची है। इस बार पहले से ज्यादा बरसात हो रही है। ऐसे में कई सड़कें बंद हैं। सड़कों को हुई क्षति व मौसम खराब के मध्यनजर हिमाचल लोक सेवा आयोग ने 27 अगस्त को होने वाली परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया

अब हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा -2023 पहली अक्टूबर 2023 को आयोजित होगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी टेलीफोन नंबर 0177- 2629738, 2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।