Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Una State News

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का आकस्मिक निधन

गोंदपुर जयचंद में निवास पर आया हार्ट अटैक

शिमला। हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की 53 वर्षीय पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में अंतिम सांस ली।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार देर रात अपनी फेसबुक पोस्ट पर ये दुखद समाचार शेयर किया।

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें

 

उन्होंने लिखा, “हमारी प्रिय सिम्मी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़कर चली गई है।” इसके साथ पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की शुक्रवार देर शाम तबीयत खराब हो गई।

चिकित्सीय सहायता के बाद रात को उन्हे चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था इसी दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Breaking : HPBOSE ने 9वीं और 11वीं परीक्षाओं की डेटशीट बदली

 

बता दें कि 12 फरवरी को उन्होंने हरोली क्षेत्र के बाथू में माता का जागरण रखा है, जिसकी तैयारियां वह स्वयं कर रही थीं और सभी व्यवस्था खुद देख रही थीं। सिम्मी अग्निहोत्री यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं।

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री भी जागरण के लिए विशेष रूप से दो दिन पहले ही नीदरलैंड से वापस घर लौटी थीं।

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

 

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद जिला ऊना स्थित निजी निवास आस्था कुंज में दोपहर एक बजे तक रखा जाएगा। अंतिम संस्कार शनिवार 10 फरवरी दोपहर 2:00 बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद में किया जाएगा।

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक जताया है। उन्होनें कहा, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो.  सिम्मी अग्निहोत्री के निधन की सूचना एक वज्रपात से कम नहीं है। इस दुःखद समाचार से मैं बहुत व्यथित हूं।

मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में स्थान दे व परिवार जनों और परिजनों को इस दारुण दुःख को सहने की शक्ति दें। ॐ शान्ति ।”

Breaking हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

ज्वालामुखी में बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, भर्तियों के लिए 31 मार्च डेडलाइन तय

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने घोषित किया HAS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

पझौता : बारिश और बर्फबारी से धंसी सड़क, लुढ़की कार-एक की गई जान 
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *