Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

हमीरपुर के पलाही में रेत-बजरी की होगी नीलामी, SDM ऑफिस में लगेगी बोली

ewn24news choice of himachal 08 Dec,2023 1:14 am

    15 हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी

    हमीरपुर।  हमीरपुर जिला के सुजानपुर के निकट पलाही में मैहली खड्ड पर बने पुल के आस-पास भारी मात्रा में जमा हुए लगभग 3.83 लाख मीट्रिक टन पत्थरों, रेत और बजरी को खुली बोली के माध्यम से नीलाम किया जाएगा। एडीसी मनेश यादव ने बताया कि इसकी नीलामी प्रक्रिया 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में शुरू होगी।

    उन्होंने बताया कि यह नीलामी केवल पुल से 250 मीटर नीचे तक और पुल से 350 मीटर ऊपर तक के क्षेत्र में जमा पत्थरों, रेत और बजरी की होगी। इसके अलावा दोनों तरफ 10-10 मीटर का क्षेत्र भी छोड़ दिया जाएगा। एडीसी ने कहा कि इच्छुक व्यक्ति 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में नीलामी में भाग ले सकते हैं।

    अधिक जानकारी के लिए खनि अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में या दूरभाष नंबर 01972221520 पर संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त जिला हमीरपुर की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। चयनित उच्चतम बोलीदाता से नीलामी राशि 3 बराबर किस्तों में वसूल की जाएगी।

    पहली किस्त नीलामी के समय और अन्य दो किस्तें दो-दो माह के अंतराल में जमा करवानी होगी। नीलामी की अन्य शर्तें मौके पर ही पढ़कर सुनाई जाएंगी। बोलीदाता को बोली से पूर्व 15 हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी, जोकि नीलामी प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत वापस कर दी जाएगी। बोलीदाता के पास अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड होना चाहिए।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather