Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सोलन जिला में भारी वर्षा से 141 करोड़ से अधिक का नुकसान, 111 मार्ग अवरुद्ध

ewn24news choice of himachal 14 Jul,2023 7:33 pm

    किसानों को 8.28 करोड़ व बागवानों को 90 लाख का नुकसान

    सोलन। भारी वर्षा के कारण अभी तक सोलन जिला में 141 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान होने की संभावना है और यह आंकड़ा बढ़ रहा है। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने दी है। डॉ. शांडिल वर्षा से हुए नुकसान के बारे में उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

    उन्होंने कहा कि सोलन जिला में गत कई दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण अभी तक सड़कों एवं पुलों के क्षतिग्रस्त होने, जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं को हुए नुकसान, प्रदेश विद्युत बोर्ड की विद्युत लाइनें एवं विद्युत केन्द्रों तथा उप केन्द्रों के क्षतिग्रस्त होने, कृषि योग्य भूमि को नुकसान पहुंचने तथा अन्य कारणों से लगभग 141 करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान की जानकारी प्राप्त हुई है।

    राजस्व विभाग द्वारा अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ज़िला में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से तीन व्यक्तियों की मृत्यु भी हुई है। डॉ. शांडिल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 05 शिमला-परवाणू पर भूस्खलन के कारण अनेक स्थानों पर यातायात बार-बार बाधित हो रहा है।

    राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए गए हैं कि इस महत्वपूर्ण राजमार्ग पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाए जाएं। सोलन ज़िला में 111 मार्ग अवरूद्ध हुए हैं और 40 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। ज़िला में अवरुद्ध 78 मार्ग खोल दिए गए हैं।
    देव कमरूनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खाई में गिरी

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ज़िला में अभी तक जल शक्ति विभाग की 113 सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं को पुनः आरम्भ कर दिया गया है। जिला में अन्य सिंचाई योजनाओं को शीघ्र आरम्भ करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि सोलन शहर की पेयजल आपूर्ति योजना को आरम्भ कर दिया गया है।

    डॉ. शांडिल ने कहा कि पूरे जिला में विद्युत बोर्ड द्वारा हर सम्भव प्रयास कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विद्युत बोर्ड को अभी तक लगभग 6 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जिला सोलन में अभी तक किसानों को लगभग 8.28 करोड़ रुपए का तथा बागवानों को 90 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग द्वारा अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

    डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्षा के कारण हुई क्षति एवं आमजन को राहत पहुंचाने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं दूर दराज कि इलाके में जाकर जायजा ले रहे हैं।
    सोलन जिला में भारी वर्षा से 141 करोड़ से अधिक का नुकसान, 111 मार्ग अवरूद्ध

     

    विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी स्थिति से निपटने और क्षतिग्रस्त मार्गों, पुलों तथा योजनाओं को सुचारू बनाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं और शीघ्र ही आवश्यक आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू कर दिया जाएगा। सोलन के शामती में 25 भवन क्षतिग्रस्त होने से लगभग 70 परिवार प्रभावित हुए हैं ।

    उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा के रूप में घोषित करने तथा भारी वर्षा से हुए नुकसान के लिए भरपूर सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की। गांव की सड़कें किसानों की भाग्य रेखाएं हैं। उन्होंने गांव के अवरुद्ध मार्ग मनरेगा के तहत ठीक करवाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

    इस अवसर पर जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर निगम सोलन के आयुक्त ज़फ़र इकबाल, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश हीरा, सहायक आयुक्त डॉ. स्वाति गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    मंडी पहुंचे जेपी नड्डा, अनुराग, जयराम और बिंदल संग पंचवक्त्र महादेव मंदिर का किया दौरा

     



     
    भारत ने फिर लहराया परचम : चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च, यात्रा शुरू

     


    PRTC की 4 दिन से लापता बस ब्यास नदी में मिली, ड्राइवर की मौत-कंडक्टर लापता

     


    हिमाचल और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली HRTC बसों को लेकर नए आदेश जारी

     



     
    कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 180 पदों पर भर्ती

     


    हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव

     



     
    हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather