Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कुल्लू : बरशैणी में NDRF ने संभाला मोर्चा, बाढ़ में पुल बहने से फंसे हैं पर्यटक

ewn24news choice of himachal 14 Jul,2023 5:23 am

    डीसी आशुतोष गर्ग ने दी जानकारी

     

    कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने वीरवार को बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। जिले मे धीरे धीरे जन जीवन सामान्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के दूरदराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए टीमें भेज कर  सैटेलाइट फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित किया गया है।

    उन्होंने कहा कि सैंज, लारजी, गौहर  मार्ग पर वाया चैलचौक होते यातायात के लिए खोल दिया गया है। तीर्थन घाटी के बरशैणी के लिए एनडीआरएफ की एक टीम भेजी गई है, जो बरशैणी में पुल के बह जाने के कारण फंसे  पर्यटकों को बाहर निकालने में सहयोग करेंगे।
    कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 180 पदों पर भर्ती

    डीसी ने अधिकारियों को बाढ़ के कारण हुए नुकसान का फील्ड में जाकर आकलन करने के भी निर्देश दिए, ताकि नुकसान से उबरने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रमुख पर्यटक स्थल कसोल को शुक्रवार तक मोबाइल सेवाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी तथा सैंज क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर मोबाइल सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने इसके लिए बीएसएनएल व अन्य टेलीफोन प्रदाताओं के अधिकारियों को जिले में मोबाइल नेटवर्क सुचारू बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बताया कि जिले में 648 पेयजल योजनाएं बाढ़ के कारण प्रभावित हुई हैं, जिनमें से 64 योजनाओं को बहाल कर दिया गया है।
    हरिपुर : भटोली फकोरियां में पौंग बांध किनारे मिले दो अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

    उन्होंने जल शक्ति विभाग को अन्य योजनाओं को बहाल करने के भी निर्देश दिए तथा कहा कि  शिक्षण संस्थानों  व चिकित्सा संस्थानों में  प्राथमिकता के आधार पर पेयजल सुविधा सुनिश्चित बनाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रमुख पर्यटक स्थल कसोल को शुक्रवार शाम तक यातायात के लिए खोलने के लिए  दिन रात कार्य रहा है।
    उन्होंने कहा कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है तथा रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल व अन्य वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित बनाई गई है।
    PRTC की 4 दिन से लापता बस ब्यास नदी में मिली, ड्राइवर की मौत-कंडक्टर लापता

    उन्होंने कहा कि जिले के दूरदराज अस्पतालों को दवाइयां भेजी जा रही हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को भी निर्देश दिए कि वे अपने कनिष्ठ अभियंताओं को फील्ड में भेजें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पुलियों व अन्य योजनाओं को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर सके ।उन्होंने कहा कि जिले में धीरे-धीरे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित मनाई जा रही है। जिले के कुल्लू सहित मनाली में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है तथा अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के प्रयास जारी हैं।


    हिमाचल और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली HRTC बसों को लेकर नए आदेश जारी

     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather