Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा पहुंचीं 15 इलेक्ट्रिक बसों की खेप, HRTC फ्लीट में होंगी शामिल

शाहपुर के रैत मैदान में अनलोड की गई, संबंधित डिपुओं को भेजा

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विजन के अनुरूप हिमाचल प्रदेश ग्रीन स्टेट बनने की ओर अग्रसर है। यातायात व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों से लैस किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को कांगड़ा जिले के लिए 30 सीटर 15 इलेक्ट्रिक बसों की खेप पहुंची हैं। शाहपुर के रैत मैदान में अनलोड की गई इन बसों को आगे संबंधित डिपुओं को भेजा गया है, जहां उन्हें एचआरटीसी फ्लीट में शामिल किया जाएगा।

Breaking : HAS मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, किसने की उत्तीर्ण, यहां पढ़ें लिस्ट

इस मौके शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ब्लॉक की कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों के साथ रैत मैदान में मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कांगड़ा जिले की जनता की ओर से धन्यवाद करते हुए आभार जताया। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने बजट भाषण में ई बसें चलाने की घोषणा की थी। यह अभूतपूर्व है कि एक पखवाड़े में ही यह घोषणा जमीन पर उतार दी गई है।

मुख्यमंत्री हिमाचल को ग्रीन स्टेट के तौर पर विकसित करने की दिशा में निर्णायक कार्य कर रहे हैं। उनकी दूरदर्शिता के चलते हिमाचल ग्रीन तकनीकी को बढ़ावा देने में देशभर में अग्रणी बना है। सरकार ने प्राइवेट ऑपरेटर्स को इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक ट्रक, इलेक्ट्रिक टैक्सी, ई गुड्स कैरियर्स लेने पर 50 प्रतिशत की दर से अधिकतम 50 लाख रुपए उपदान का प्रावधान किया है।

कांगड़ा : डिपुओं में घटा एपीएल का कोटा, चावल में 3 तो आटे में 4 किलो की कटौती

इससे प्राइवेट यातायात भी ई वाहनों की ओर बढ़ेगा तथा प्रदेश हरित विकास का नया मॉडल देने में मिसाल कायम करेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, प्रधान सल्ली निर्मल,सोशल मीडिया प्रभारी विनय, विवेक राणा, पूर्व प्रधान संजय, किशन मेहरा, अक्षय, एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के प्रधान मान सिंह, मिलाप चंद, मुख्तयार, अरुण, कृष्ण, यशवन्त, कश्मीर कमलेश अजय तथा रमन उपस्थित रहे ।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *