बिंद्रावणी से पंडोह स्थित ट्रांजिट कैंप तक चलेगा फोरलेन निर्माण कार्य
मंडी। चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 को लेकर बड़ी अपडेट है। बिंद्रावणी से पंडोह स्थित ट्रांजिट कैंप तक फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते हफ्ते में पांच दिन एनएच दो शिफ्ट में चार घंटे बंद रहेगा।
पालमपुर वारदात : युवती ने बात करने से किया मना तो युवक खो बैठा आपा- दराटी से अटैक
मंडी पुलिस ने ये जानकारी साझा की है। सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना दो चरण में इस मार्ग पर चार घंटे यातायात बाधित रहेगा। इस दौरान किसी तरह के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।
मंडी : धर्मपुर में 2 दिन पहले चलती HRTC बस के खुल गए थे टायर, अब लगी आग
चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 पर पहले चरण में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। दूसरे चरण में दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
हिमाचल : पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश, आगे कैसे मौसम के हाल-जानें
फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 बिंद्रावणी से पंडोह स्थित ट्रांजिट कैंप तक आवाजाही नहीं होगी। हालांकि, इस दौरान वाहन वैकल्पिक मार्ग वाया कटौला होकर छोटे वाहन कुल्लू की तरफ आ-जा सकते हैं।
एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि आगामी सोमवार से शुक्रवार तक एनएच दो चरणों में बंद रहेगा। उन्होंने सभी यात्रियों और जनता से आग्रह किया है कि वह इस सूचना को ध्यान में रखते हुए ही सफर का प्लान बनाएं।