Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

HPU रीजनल सेंटर में प्रवेश के लिए 26 जुलाई तक करें आवेदन

ewn24news choice of himachal 15 Jul,2023 3:06 am

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के निदेशक प्रोफेसर डीपी वर्मा ने बताया कि रीजनल सेंटर द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रीजनल सेंटर में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थी 26 जुलाई, 2023 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

    इन विषयों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा दाखिला

    उन्होंने बताया कि संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास तथा लोक प्रशासन विषयों में एमए तथा एमकॉम, एमएससी गणित, एमबीए, एमसीए व एलएलबी विषयों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिला होगा। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला  में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था तथा संबंधित विषय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे विद्यार्थी उपरोक्त विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

     

    इन विषयों में मेरिट आधार पर प्रवेश

    उन्होंने बताया कि सत्र 2023-24 में एम.एस.सी भूगर्भ शास्त्र (जियोलॉजी) और पी.जी.डी.सी.ए में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि इन विषयों में प्रवेश परीक्षा नहीं होने के कारण, इनमें पूर्व कक्षाओं में प्राप्त अंक के आधार पर ही मेरिट बनेगी। इन विषयों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 26 जुलाई शाम 5 बजे तक रीजनल सेंटर में जमा करवा सकते हैं।
    देव कमरूनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खाई में गिरी

     

    ऐसे करें आवेदन

    प्रो. डीपी वर्मा ने बताया कि उपरोक्त सभी विषयों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in तथा रीजनल सेंटर धर्मशाला की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in/university-detail/home.php/regional-center-dharamshala से विवरणिका तथा प्रवेश प्रपत्र (प्रवेश फार्म) डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्भी प्रवेश परीक्षा में अर्जित अंक सहित प्रवेश प्रपत्र 26 जुलाई, 2023 शाम 5 बजे तक क्षेत्रीय केंद्र मोहली खनियारा, धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

     


    PRTC की 4 दिन से लापता बस ब्यास नदी में मिली, ड्राइवर की मौत-कंडक्टर लापता

     


    हिमाचल और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली HRTC बसों को लेकर नए आदेश जारी

     



     
    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather