Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में इन्हें हर साल 10 हजार रुपए वस्त्र अनुदान देगी सुक्खू सरकार

वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम में रहने वालों को मिलेंगे

 

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम में रह रहे आवासियों, निराश्रित महिलाओं एवं मूक बधिर बच्चों इत्यादि के लिए 10 हजार रुपये प्रति आवासी प्रति वर्ष वस्त्र अनुदान प्रदान करेगी।

हिमाचल मौसम अपडेट: इन सात जिलों में कोहरा, शीत लहर और पाला करेगा तंग 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी एवं सर्दियों के वस्त्रों के लिए पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इससे समाज वंचित लोगों को बेहतर कपड़े उपलब्ध होंगे। उन्होंने आवासियों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुक्खू सरकार का ये प्लान-पढ़ें विस्तार से

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संबंधित अधिकारियों को इन संस्थानों के आवासियों के साथ प्रमुख त्यौहार मनाने के निर्देश दिए, ताकि इनमें अपनत्व का भाव जागृत हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम के आवासियों तथा निराश्रित महिलाओं को 500 रुपये उत्सव अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, ताकि ये लोग भी प्रदेश के अन्य लोगों की तरह त्यौहारों को मना सकें।

इससे पहले मुख्यमंत्री का धामी, टिक्करघाटी, मांदरी, बागीपुल इत्यादि स्थानों पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। व्यापार मंडल सुन्नी ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुक्खू सरकार का ये प्लान-पढ़ें विस्तार से 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *