Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय हिमाचल दौरे के बाद लौट गईं दिल्ली

प्रमुख मंदिरों में किए दर्शन, रिज-माल रोड पर की सैर

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय हिमाचल दौरे के बाद बुधवार सुबह शिमला से दिल्ली लौट गईं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विदाई दी।

Breaking : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला प्रवास के दौरान तारादेवी मंदिर, मालरोड सहित शिमला की अन्य जगहों का भ्रमण किया। इसके साथ ही वह हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (HPCU) के 7वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।

शिमला के ठियोग में एक व्यक्ति ने भाई के परिवार के तीन लोगों पर दागी गोली

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे में प्रमुख धार्मिक स्थल तारादेवी मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी साथ थे। माता तारा देवी मंदिर जाने वाली द्रौपदी मुर्मु देश की पहली राष्ट्रपति हैं।

उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित भण्डारा ग्रहण किया। मंदिर कमेटी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। राष्ट्रपति ने शिमला स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल संकटमोचन मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

 

मंगलवार शाम को राष्ट्रपति ने ऐतिहासिक गेयटी थिएटर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की।

गेयटी थियेटर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा एक विशेष कोरियोग्राफिक सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा अति विशिष्ट जन उपस्थित थे।

हिमाचल में 3 दिन बारिश, तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी – जानें डिटेल

 

कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले परिवार के पास पैदल मालरोड की सैर की। यहां उन्होंने कई बच्चों को चॉकलेट बांटीं। मालरोड से गुजर रहे लोगों और कारोबारियों ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया। राष्ट्रपति ने कई कारोबारियों से बात की।

राष्ट्रपति रोटरी टाउनहॉल पर लगी स्वयं सहायता समूहों के हाथों से बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी में भी पहुंचीं। यहां राष्ट्रपति ने पहाड़ी लाल चावल, पहाड़ी घी, पहाड़ी राजमा, शहद और पाइन से बने कई उत्पाद खरीदे। इन उत्पादों की खासियत को लेकर भी स्टॉल पर खड़ी महिलाओं से बात की।

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

HPbose 10th Result : पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन की अंतिम तिथि यह, फोन नंबर भी जारी 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला इस दिन से चल सकती है ट्रेन, डेट आई सामने 
HPBOSE 10th Result : सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल में किया टॉप, ये है सपना

विदेश में नौकरी का मौका : दुबई, सऊदी अरब और जापान में मिलेगा काम
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *