Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के खिलाफ शिकायत

भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

शिमला। हिमाचल भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के खिलाफ भारतीय चुनाव आयोग से शिकायत की है। शिकायत में संवैधानिक पद और आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया है।

शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

 

चुनाव आयोग से हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधानसभा डिप्टी स्पीकर हंस राज ने मामले को लेकर शिकायत की है। शिकायत की कापी मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल को भी भेजी है।

शिकायक में लिखा गया है कि हिमाचल विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों में सार्वजनिक बैठकों में भाग ले रहे हैं और उनमें संबोधित कर रहे हैं।

राशिफल 4 मई, 2024 : किसकी खुलेगी किस्मत, कैसा रहेगा आपका दिन जानें

 

हाल ही में उन्हें हिमाचल प्रदेश के भरमौर जिले में मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह सहित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक मंच पर देखा गया था।

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- भाजपा की फिल्म का फ्लॉप होना तय, हमारे पास टॉप हीरो

 

यह भारत में अपने आप में एकमात्र उदाहरण है, जहां विधानसभा अध्यक्ष को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करके, कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में संवैधानिक पद और आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग करके खुलेआम मंच साझा करते हुए और कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करते हुए पाया गया है।

मंडी से पंडोह के बीच तीन दिन एक घंटा बंद रहेगा नेशनल हाईवे, आदेश जारी 

 

इससे मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को अवैध रूप से प्रभावित करके अध्यक्ष पद की गरिमा और स्थिति को ठेस पहुंचाई है। हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की ओर से उपरोक्त कार्रवाई सदन के अध्यक्ष से की जाने वाली अपेक्षा के बिल्कुल विपरीत है।

क्योंकि यह उनके पक्षपाती रवैये और भविष्य में लाभ का पद संभालने के इरादे को दर्शाता है। इसलिए आयोग से अनुरोध है कि न्याय और निष्पक्षता के हित में कुलदीप सिंह पठानिया के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए।

 

नूरपुर रोड से कोपड़लाहड़ के लिए दो डिब्बों के साथ दौड़ा रेल इंजन, कब चलेगी ट्रेन-जानें

शिमला के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर धरने की दे डाली चेतावनी- जानें कारण 

नूरपुर रोड से कोपड़लाहड़ के लिए दो डिब्बों के साथ दौड़ा रेल इंजन, कब चलेगी ट्रेन-जानें

HAS प्रारंभिक परीक्षा 30 जून को, लेक्चरर स्कूल न्यू का भी शेड्यूल जारी

हिमाचल : 12वीं के छात्रों को राहत, शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला- पढ़ें खबर

हिमाचल : अभी ज्यादा नहीं सताएगी गर्मी, मई की इस डेट के बाद करेगी तंग

हिमाचल : आगनबाड़ी वर्कर्स की बेटियां 12वीं में टॉपर, ये है सपना
हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे
मंडी से एम्स बिलासपुर दौड़ी HRTC बस, यह होगी टाइमिंग और रूट-पढ़ें खबर
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *