नाथपा के पास हुआ भू-स्खलन
रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला में लैंडस्लाइड होने से नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया है। लैंडस्लाइड नाथपा के पास हुआ है।
लैंडस्लाइड के बाद नेशनल हाईवे-5 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लैंडस्लाइड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पहाड़ी से कैसे मलबा गिर रहा है।
हिमाचल में इन 234 रूटों के मिलेंगे परमिट- शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
इससे पहले निगुलसरी के पास भी भारी लैंडस्लाइड होने से नेशनल हाईवे बंद रहा था। हाईटेक मशीनें मंगवाकर मार्ग बहाल किया था। अब नाथपा के पास मार्ग बंद हो गया है।
शिमला : चलती बस में चालक को आया चक्कर, 8 गाड़ियों में टक्कर
मार्ग बंद होने से किन्नौर का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब का सीजन जोरों पर है। ऐसे में बागवानों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। नेशनल हाईवे को बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
कांगड़ा : समेला के पास हुआ कुछ ऐसा, लग गया लंबा जाम-मौके पर पुलिस
कांगड़ा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरे जाएंगे 14 पद- आवेदन तिथि बढ़ी
जाखू रोपवे पर मॉक ड्रिल : ट्रॉली से तीन पर्यटकों को किया रेस्क्यू
पोलैंड के पायलट की तलाश में जुटे बचाव दल को मिला रूसी पायलट, त्रियूंड से किया रेस्क्यू