अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी विंग ने दी जानकारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बनखंडी में प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाया जा रहा है। इसको लेकर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने पहले ही मंजूरी दे दी है। सभी प्रक्रिया को जल्द पूरा कर काम शुरू हो जाएगा। प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से चिड़ियाघर की स्थापना एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा।
यह जानकारी मंगलवार को शिमला में वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी विंग अनिल ठाकुर ने वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान मीडिया वर्कशॉप के दौरान दी।
मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना से बढ़ा हौसला, एक छात्र ने HAS अधिकारी बनने की जताई इच्छा
अनिल ठाकुर ने बताया कि मीडिया वर्कशॉप के द्वारा मीडिया कर्मियों को सेंसेटाइज किया जा रहा है, ताकि जो भी खबरें अखबारों और टीवी के माध्यम से लोग देखते हैं, उनसे लोग वन्य प्राणियों के प्रति जागरूक और संवेदनशील हो सकें। उन्होंने बताया कि कांगड़ा के बनखंडी में चिड़ियाघर अगले तीन वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : 30 छात्रों को बांटे लैपटॉप-298 को भी जल्द मिलेंगे
बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने बजट भाषण में कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा के साथ ही 300 करोड़ रुपये से बनखंडी में चिड़ियाघर (वृहद जूलॉजिकल पार्क) के निर्माण की बात कही थी।
क्रिकेट वर्ल्ड कप : धर्मशाला में आज से आना शुरू होंगे खिलाड़ी, सबसे पहले आ रही बांग्लादेश की टीम
जूलॉजिकल पार्क के निर्माण का कार्य तीन चरण में किया जाएगा। इसमें पहले चरण में 60 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। पार्क करीब 200 हेक्टेयर भूमि पर बनना प्रस्तावित है।
मनाली में दिल्ली का पर्यटक 5 दिन से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
कांगड़ा : 31 अक्टूबर तक करवा लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा राशन कार्ड
डमटाल : होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मालिक धरा- दो महिलाएं रेस्क्यू