Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

बजट सत्र : OBC छात्रों को मुफ्त वर्दी को लेकर क्या बोली सरकार-पढ़ें खबर

ewn24 news choice of himachal 06 Apr,2023 7:48 pm

    हिमाचल विधानसभा से बजट सत्र में दी जानकारी

    शिमला। वर्ष 2022-23 के लिए सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षाओं की सभी छात्राओं और एससी/एसटी व बीपीएल छात्रों को स्कूल वर्दी के लिए प्रति छात्र-छात्रा निर्धारित धनराशि को डीबीटी के माध्यम से प्रदान करने का निर्णय लिया है।

    सरकार का अभी ओबीसी से संबंधित छात्रों को मुफ्त वर्दी प्रदान करने का विचार नहीं है। यह जानकारी धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दी है।
    Breaking : हिमाचल के स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी-पढ़ें खबर

    गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने जानकारी मुहैया करवाई है कि वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के लिए व्यापक नीति बनाने के लिए राज्य सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

    पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी है कि सिरमौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 34 पद रिक्त हैं। अप्रैल 2023 अंत तक भरना संभावित हैं। इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि आशा वर्कज के लिए कार्यालय प्रदान कने का कोई मामला सरकार के विचाराधीन नहीं है।
    हिमाचल : HRTC कंडक्टर आवेदन शुल्क को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें खबर

    लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी है कि एसएमसी शिक्षक के नियमितीकरण के लिए कोई नीति प्रस्तावित नहीं है, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश पारित किया है।

    17 जुलाई 2012 की अधिसूचना के संदर्भ में एसएमसी द्वारा की गई नियुक्तियां उस उद्देश्य के लिए मान्य हैं, जिसके लिए उक्त नियुक्तियां की गई थीं। जब तक 2009 के नियमों के अनुसार नियमित नियुक्तियां नहीं की जाती हैं।
    हिमाचल कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले

    जानकारी दी है कि एसएमसी के तहत तैनात लेक्चरर को 14,978 रुपए, पीटीए के तहत तैनात लेक्चरर को 35,380 रुपए मानदेय दिया जाता है। एसएमसी डीपीई को भी 14,978 रुपए और पीटीए को 33,916 रुपए मानदेय मिलता है।

    टीजीटी एसएमसी को 14,978 और पीटीए को 33,916 रुपए मानदेय मिलता है। सीएंडवी एसएमसी को 11,609 और पीटीए को 32,940 रुपए मानदेय मिलता है। जेबीटी एसएमसी को 9,362 और पैट को 27 हजार रुपए मानदेय दिया जाता है।


    बीड़-बिलिंग मानव परिंदों से गुलज़ार, एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप शुरू 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather