Categories
Kangra

जाइका : नूरपुर में स्वयं सहायता समूहों को पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

कार्यशाला में एपीडी डीके विज ने दिए टिप्स

नूरपुर। वन मंडल नूरपुर में जाइका वानिकी परियोजना के अतिरिक्त परियोजना से जुड़े सभी स्वयं सहायता समूहों को पंचसूत्रों का मंत्र पढ़ाया गया। परियोजना के अतिरिक्त परियोजना निदेशक डीके विज ने यहां आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक आर्थिकी कमाने के लिए आजीविका में सुधार करने के टिप्स दिए।

उन्होंने एक आदर्श स्वयं सहायता समूह के लिए पांच सूत्र यानी रेगुलर मीटिंग, रेगुलर सेविंग, इंटरलोनिंग, समय पर ऋण अदायगी और सभी चीजों का रिकॉर्ड बनाए रखने बारे विस्तृत जानकारी दी।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली : मुख्यमंत्री अचानक सचिवालय से निकले

डीके विज ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना पिछले चार वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आजीविका कमाने और उनकी आर्थिकी में सुधार करने के लिए हरसंभव सहयोग कर रही है।

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से आह्वान किया कि आजीविका में और सुधार करने के लिए जाइका वानिकी परियोजना से लाभ उठा सकते हैं। अतिरिक्त परियोजना निदेशक डीके विज ने कहा कि मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया के अथक प्रयासों से ही आज हिमाचल में जाइका वानिकी परियोजना वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है। जिसका परिणाम आज सामने आने लगा है।

हिमाचल कैबिनेट : बजट घोषणाओं को मंजूरी, एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय

 

नूरपुर वन मंडलाधिकारी संजीव कुमार ने यहां मौजूद स्वयं सहायता समूहों को जैव विविधता के बारे विस्तृत जानकारी दी। आजीविका एवं प्रशिक्षण की प्रोग्राम मैनेजर प्रिया ने यहां उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त होकर अपनी आजीविका में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

हिमाचल में ग्रुप सी और डी कर्मचारियों के तबादलों से हटा बेन- पढ़ें आदेश

 

इससे पहले बीते बुधवार को वन परिक्षेत्र ज्वाली के तहत ग्रामीण वन विकास समिति बोलखास में स्वयं सहायता समूहों को बेहतरीन उत्पाद तैयार कर और आर्थिकी में सुधार करने बारे टिप्स दिए। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, सेवानिवृत हिमाचल वन सेवा अधिकारी यशपाल घरनेरिया, विषय वस्तु विशेषज्ञ नूरपुर सुकृति शर्मा, एफटीयू कोऑर्डिनेटर प्रियंका, आयुषी व पल्लवी भी उपस्थित रहीं।

 

पंचकूला में बागी नेताओं से मिले विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री सुक्खू को भी थी जानकारी

हमीरपुर गांधी चौक पर हंगामा : कांग्रेस व आजाद विधायक के समर्थकों में हाथापाई

Himachal Cabinet : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आशा, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को लेकर बड़ा फैसला- जानें डिटेल

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें

हिमाचल में दो दिन भारी व बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 27 तक करें आवेदन

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24