Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

मैक्लोडगंज : कैफे में हुए झगड़े में फगवाड़ा के पर्यटक की गई जान- आया था घूमने

पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया

 

मैक्लोडगंज। हिमाचल के कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन के तहत भागसूनाग के एक कैफे में में हुए झगड़े में पंजाब के पर्यटक की मौत हो गई है।   पुलिस ने मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में जांच जारी है।

बता दें कि गुरु तेग बहादुर जिला फगवाड़ा पंजाब निवासी नवदीप सिंह (33) अपने भाई और जीजा के साथ मैक्लोडगंज घूमने आया था।

मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में दी लिखित शिकायत में नवदीप के भाई हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि वे आज सुबह यानी वीरवार को सुबह के नाश्ते के लिए भागसूनाग स्थित एक कैफे में गए।

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

कैफे मालिक ने उन्हें कहा कि यहां शराब नहीं पीनी है। कैफे मालिक की बात पर उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह शराब कौन पीता है।

इसी बात को लेकर हल्की बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। कैफे मालिक के साथ कुछ स्थानीय लोग भी उनके साथ मारपीट करने लगे।

हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित विभाग से मांगी जानकारी

झगड़े के दौरान उनका भाई अचेत हो गया।  यह देख उसने जैसे तैसे अपने आप को हमलावरों से छुड़ाया। इसके बाद भाई नवदीप को जोनल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना पुलिस स्टेशन मैक्लोडगंज को दी गई। सूचना मिलने के बाद एसएचओ मैक्लोडगंज यादेश ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

 

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24