ऋषि महाजन/जालंधर। किसानों ने आज ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। पंजाब में इसका खासा असर देखने को मिल रहा है। बस अड्डों और बाजारों में भी बहुत कम चहलकदमी देखने को मिल रही है। बसें भी न क बराबर चल रही हैं।
जालंधर बस अड्डे और बाजार में भी ऐसा नजारा देखने को मिला। बस अड्डे पर इक्का दुक्का लोग नजर आए। बसें न चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में दुकानें भी बंद रहीं।
मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- दिल में पट्टिकाएं लगाने में रखते हैं विश्वास, न तोड़ेंगे, न हटाएंगे
बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा, अन्य किसान संगठनों और कई ट्रेड यूनियनों ने मिलकर भारत बंद की कॉल दी है। सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बाजार बंद का आह्वान है।
किसान एमएसपी, अधिक बिजली बिल को भी कम करने की मांग को लेकर मोर्चा खोले हुए हैं। गन्ने का उचित भुगतान न मिलने का भी आरोप है। जल्द बकाया भुगतान करने की मांग है। इसके अलावा डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कमी की मांग भी किसान कर रहे हैं। साथ ही अन्य मांगें भी हैं।