Categories
Himachal Latest Shimla Kullu

पूर्व विधायक खूब राम का निधन, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने जताया शोक

2012 से 2017 तक कुल्लू जिले के आनी से रहे हैं विधायक

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खूब राम का आज शिमला जिले के रामपुर में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। खूब राम वर्ष 2012 से 2017 तक कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। 2012 में खूब राम कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और भाजपा के किशोरी लाल को हराया था।

हिमाचल : भर्तियों से जुड़ी याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज, पढ़ें विस्तार से

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आनी क्षेत्र के विकास के लिए खूब राम का योगदान अतुलनीय है और क्षेत्र के लोग इसे सदैव याद रखेंगे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

शिमला : धमाके के समय रेस्टोरेंट में हो रहा था मरम्मत कार्य, जांच करेगी SIT