Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

रामपुर। जिला शिमला के रामपुर में देर रात को एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रामपुर के खोपड़ी के पास रामपुर से आ रहे वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घायल व्यक्ति की पहचान योगी निवासी नेपाल के रूप में हुई है जिसका इलाज आईजीएमसी में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे की जानकारी खोपड़ी में रहने वाले देवेंद्र प्रसाद नामक व्यक्ति ने पुलिस को दी। देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि जब वह अपने कमरे में थे तो उन्हें जोरदार आवाज़ सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने बाहर जाकर देखा तो एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

इस बारे में डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। जल्द गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें