लगभग 13 घंटे में जालंधर जाकर वापस आ सकते हैं आप
धर्मशाला। अगर आप धर्मशाला, कांगड़ा, देहरा और आसपास के क्षेत्रों से किसी छोटे काम के लिए जालंधर जाना चाहते हो तो यह बस रूट आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
एक दिन में लगभग 13 घंटे में आप जालंधर जाकर वापस आ सकते हैं। हम आपको धर्मशाला डिपो की धर्मशाला-जालंधर वाया देहरा, चौहाल, होशियारपुर, रामामंडी बस रूट की जानकारी दे रहे हैं।
पीएम मोदी ने सराहा सिरमौर के सराहां का सेनेटरी नैपकिन प्लांट, कही यह बात
यह बस सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर धर्मशाला से चलकर करीब पांच घंटे 40 मिनट का सफर तय कर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर जालंधर पहुंचती है। बस कांगड़ा से 5 बजकर 40 मिनट चलती है। देहरा से 6 बजकर 40, होशियारपुर से 9 बजकर 15 मिनट और रामामंडी से 9 बजकर 30 मिनट पर चलती है।
कोटला से दिल्ली HRTC बस सेवा तीन साल बाद फिर शुरू, जानें रूट और टाइमिंग
जालंधर से बस सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर चलकर करीब 6 घंटे 20 मिनट का सफर तय कर करीब सवा पांच बजे धर्मशाला पहुंचती है। होशियारपुर से 12 बजकर 25, मुबारकपुर से 1 बजकर 30, भरवाईं से 2, नैहरनपुखर से 2 बजकर 50 मिनट, देहरा से करीब तीन बजे चलती है। कांगड़ा में सवा चार पहुंचती है और साढ़े चार के बाद धर्मशाला के लिए रवाना होती है। करीब सवा पांच धर्मशाला पहुंच जाती है।
किराए की बात करें तो धर्मशाला से जालंधर 301 और जालंधर से धर्मशाला 297 रुपए लगते हैं। कांगड़ा से जालंधर 260, जालंधर से कांगड़ा 255 रुपए के करीब किराया लगता है। देहरा से जालंधर करीब 183 और जालंधर से देहरा करीब 174 रुपए किराया लगता है।