Categories
Dharam/Vastu

4 दिसंबर, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

मेष – राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपको काफी समय के बाद बढ़े हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलगी। आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी और धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा।

आज आपको किसी कारण से दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार को करने के लिए वक्त निकाल लेंगे और आपको उसमें फायदा भी होगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, प्रयास करते रहें।

वृष – वृष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा होगी। सभी लोगों को जरूरी काम सौंपे जाएंगे और ऑफिस में आपको कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आप जरूरी वस्तुओं की खरीद करेंगे। ऐसे में आपको सलाह है कि किसी भी प्रकार के फालतू खर्च से बचें। शाम के समय आपके घर में कोई मेहमान आने से खर्च और व्‍यस्‍तता दोनों बढ़ सकते हैं।

कुल्लू-मनाली की खूबसूरत वादियों में शूटिंग के लिए पहुंचे एक्टर अरबाज खान

 

मिथुन – राशिफल के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपका समय काफी तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी तरक्‍की को देखकर सब हैरान होंगे।

स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। किसी काम को करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। कोई अगर आपकी बिना वजह से तारीफ करे तो उससे सावधान रहें।

कर्क – कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी प्रकार की चिंता में बीतेगा और आप परेशान रहेंगे। कोई आपसे उधार मांगे तो सोच समझकर फैसला करें और अपनी जेब देखकर कोई काम करें।

परिवार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन के बारे में भी सोच सकते हैं।

सिंह – सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी परेशानियों को बढ़ाने वाला हो सकता है। कारोबार की चिंता आपको परेशान करेगी और किसी काम को करने में आपका मन नहीं लगेगा।

पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। इसलिए कोई भी नया काम करने पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में सुधार करने के लिए आपको आलस्य और आराम छोड़ना पड़ेगा।

सुंदरनगर : बीमार पति की चिंता, खेती लायक जमीन नहीं, सुनीता ने छत पर उगा दी पनीरी

 

कन्या – राशिफल के अनुसार, कन्या राशि के लोगों का दिन परेशानी में बीतेगा और आज आपको बिना वजह काफी भाग दौड़ करनी पड़ेगी। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे।

फिलहाल आप जो भी कार्य अपने हाथ में लेंगे तो उसे पूरे मन से और उत्साह के साथ करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। आज का दिन सफलता से भरा होने की वजह से मन काफी प्रसन्न होगा।

तुला – तुला राशि के लोगों को आज बिना वजह की परेशानी रहेगी और किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा। आप अपने स्वभाव की वजह से कुछ परेशानी खुद पैदा कर लेंगे। बेहतर होगा कि आप फालतू बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम में मन लगाएं।

सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके खिलाफ साजिश रच सकती है। सावधान रहें और कोई फैसला जल्‍दी में न करें। साहस और बुद्धिमानी से इन लोगों को पराजित कर सकते हैं।

वृश्चिक – राशिफल के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। आज आप मन लगाकर अपना काम करें तो आप तनाव से दूर रहेंगे।

कोई नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से मुक्ति मिलेगी। अधिकारी वर्ग के लोगों के बीच में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

हिमाचल कैबिनेट : पुलिस कॉन्स्टेबल पदों को लेकर बड़ा फैसला, इन पोस्ट पर भर्ती को मंजूरी

 

धनु – धनु राशि के लोगों के लिए आज फायदे का दिन है और आपको नए संपर्क से लाभ होगा। रुका हुआ धन थोड़ा सा प्रयास करने से आपको मिल जाएगा।

रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज शाम को परिवार के लोगों या फिर दोस्तों के साथ कोई योजना बन सकती है।

मकर – राशिफल के अनुसार, मकर राशि के लोगों का आज सम्मान बढ़ेगा और आज ग्रह चाल विकास में मदद करेगी। क्रय-विक्रय के कारोबार में आपको लाभ होगा और आपको दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे।

शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचें और अपने काम पर फोकस करें।

तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार : प्रतिभा सिंह बोलीं-पार्टी को सुधार व पुनर्विचार की जरूरत

 

कुंभ – कुंभ राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है और आज आपको उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आयात निर्यात के व्यवसाय में कोई निर्णय सोचविचार कर लें।

आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा और मंगलोत्सव में जाने का योग बन रहा है और आप समय का सदुपयोग करने में सफल होंगे।

मीन – राशिफल के अनुसार, मीन राशि के लोगों को आज धन सम्‍मान प्राप्‍त होगा और कार्यक्षेत्र में काम का माहौल काफी अच्‍छा होगा। उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे और आपको लाभ होगा।

विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज धन उधार न दें वरना वापस मिलना मुश्किल है। माता-पिता और गुरु की सेवा करने से लाभ होगा।

 

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा
कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

Video : डीजीपी को रिटायरमेंट पर दी गई अनोखी विदाई, हर तरफ हो रही चर्चा
भारत में सिम कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव, आज से लागू होंगे नए नियम

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *