Categories
Top News KHAS KHABAR Kangra State News

बनखंडी चिड़ियाघर : चारदीवारी, पाथ और चेक डैम का निर्माण कार्य शुरू

पहले चरण के लिए करीब 50 करोड़ बजट का है प्रावधान

बनखंडी। कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में सबसे बड़े चिड़ियाघर का निर्माण होगा। जूलॉजिकल पार्क यानी चिड़ियाघर के पहले चरण का कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में चारदीवारी, पाथ यानी रास्ते और चेक डैम बनाने का काम किया जा रहा है।

सीरां द भरो से लेकर डोहग के साथ लगते जंगल तक चारदीवारी, पाथ और चेक डैम का काम शुरू है। जंगल में जेसीबी से खुदाई का काम किया जा रहा है। इस काम का जिम्मा हिमुडा को सौंपा है।

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने दर्ज किया नामांकन

 

बता दें कि बनखंडी में करीब 350 करोड़ रुपए की लागत से बड़े चिड़ियाघर का निर्माण होना है। यह देहरा-रानीताल वाया बनखंडी नेशनल हाईवे 503 के किनारे बनेगा। इसका निर्माण करीब 190 हेक्टेयर भूमि पर होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 6 मार्च, 2024 को चिड़ियाघर का नींव पत्थर रखा था।

हिमाचल में 3 दिन बारिश, तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी – जानें डिटेल

 

इसका निर्माण कार्य तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण के लिए करीब 50 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान है। चिड़ियाघर का निर्माण कार्य तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

Breaking : हिमाचल विधानसभा उप चुनाव : कांग्रेस ने धर्मशाला से देविंदर सिंह जग्गी को दी टिकट

 

पहले चरण में चारदीवारी, पाथ, चेक डैम आदि का निर्माण कार्य पूरा होगा। इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य इसी साल के लिए रखा गया है। दूसरा चरण का कार्य 2024-25 और तीसरे चरण का काम 2024-26 में पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमुडा के एसडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चिड़ियाघर के लिए चारदीवारी, पाथ और चेकडैम का काम शुरू है।

Breaking : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

मंडी : घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 7 साल की कैद 

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

HPbose 10th Result : पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन की अंतिम तिथि यह, फोन नंबर भी जारी 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला इस दिन से चल सकती है ट्रेन, डेट आई सामने 
HPBOSE 10th Result : सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल में किया टॉप, ये है सपना

विदेश में नौकरी का मौका : दुबई, सऊदी अरब और जापान में मिलेगा काम
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *