9 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान
शिमला। हिमाचल में एक दिन में ही पारा 40 पार हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 6 मई की अपडेट के अनुसार पिछले कल यानी 5 मई को नेरी (हमीरपुर) का सबसे अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया है।
पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं, अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य हैं।
हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 7 मई को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। 8 मई को पूरे हिमाचल में मौसम साफ बना रह सकता है। ऐसे में गर्मी के सताने की संभावना है।
Breaking : हिमाचल में 10वीं कक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी- यह रहेगी टाइमिंग
9 मई से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 9 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर 12 मई तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान 9 और 10 मई को एक दो स्थानों व 11 और 12 मई को अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 9 से 12 मई तक एक दो स्थानों पर आंधी, तूफान और बिजली चमकने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी है।