देहरा की पंचायत नौशहरा के रहने वाले
देहरा। कांगड़ा जिला के उपमंडल देहरा की पंचायत नौशहरा के जवान मनीष कुमार (26) के निधन की खबर सामने आई है। मनीष कुमार वह लेह में तैनात थे। उनकी मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि करंट लगने से उसकी मौत हुई है। जवान की पार्थिव देह मंगलवार सुबह नौशहरा पहुंचने की संभावना है।
हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल
मनीष 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता मदन लाल लुधियाना में किसी फैक्ट्री में कार्यरत हैं। मनीष दो बहनों का इकलौता भाई था और अभी अविवाहित था।
पंचायत नौशहरा के प्रधान अवतार गुलेरिया ने बताया कि मनीष की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके घर पर मातम पसर गया है।