PTC Daroh में शुरू हुआ प्रशिक्षण
शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बड़ी पहल की है। हिमाचल प्रदेश पुलिस बल के इतिहास में पहले महिला बिगुलर प्रशिक्षण को शुरू किया गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह (PTC Daroh) में यह प्रशिक्षण शुरू किया है। जल्द ही हिमाचल प्रदेश राज्य में गार्ड ऑफ ऑनर तथा अन्य समारोहों में महिला बिगुलर देखने को मिलेंगी।
250 रुपए से खुलवाएं बेटी का खाता : जानें क्या है सुकन्या समृद्धि योजना, कैसे उठाएं लाभ
बता दें कि बिगुल एक महत्वपूर्ण सैन्य उपकरण है, जहां बिगुल कॉल का उपयोग शिविर की दैनिक दिनचर्या को इंगित करने के लिए किया जाता है। ऐतिहासिक रूप से युद्ध के दौरान अधिकारियों से सैनिकों तक निर्देश प्रसारित करने के लिए सेना में बिगुल का उपयोग किया जाता था। बिगुल का उपयोग लीडर्स/अधिकारियों को इकट्ठा करने और शिविरों में मार्च करने का आदेश देने के लिए किया जाता था।
चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान
बिगुल बजाने वाले पुलिस बल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि उनकी बिगुल ध्वनि समारोहों, परेड और अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान महत्वपूर्ण संकेत के रूप में काम करती है।
फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हिमाचल प्रदेश पुलिस का कहना है कि पुलिस बल में महिला बिगुलर में शामिल करना न केवल विविधता के प्रति विभाग के समर्पण को उजागर करता है, बल्कि पुलिस बल में इच्छुक महिलाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में भी काम करता है। यह पहल संदेश देती है कि लिंक को किसी के जुनून को आगे बढ़ाने और पेशेवर उत्कृष्टता हासिल करने में कभी बाधा नहीं बनने देना चाहिए।
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार
हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए डीआईजी/प्रधानाचार्य हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह विमल गुप्ता को बधाई दी है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट डालकर दी है।
केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट
ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल
कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर