परवाणू। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली साक्षी कोचर भारत की सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलट बन गई हैं। साक्षी ने 10वीं के बाद पायलट बनने का फ़ैसला किया था। उन्होंने इसी साल 12वीं की कक्षा पास की है।
कांगड़ा के फतेहपुर में रिहायशी इलाके में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड- सहमे लोग
साक्षी का जन्म 30 मई, 2005 को हिमाचल प्रदेश के छोटे से शहर परवाणू में हुआ। उनके पिता फुटवियर और परिधान का व्यवसाय करते हैं। परवाणू की रहने वाली 18 साल की साक्षी कोचर ने महज 7 महीने में अमेरिका से कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल किया है।
लाहौल स्पीति : जाहलमा नाला में बाढ़ आने का खतरा, रहें सतर्क
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी साक्षी कोचर को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।