Breaking News

  • सीएम सुक्खू का ऐलान, हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 800 पदों पर होगी भर्ती
  • चंबा में भीषण सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, एक ही परिवार के 7 लोगों की गई जान
  • हमीरपुर के भालू के दिवंगत मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार
  • फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता कुमारी अध्यक्ष तो कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष चुने
  • HPBOSE : 9वीं व 11वीं के कंपार्टमेंट छात्र हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
  • हिमाचल में इस माह अब तक 9 फीसदी कम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • सिरमौर : घरेलू कलह से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, शादी के बाद से चल रहा था विवाद
  • रविंद्र नाथ टैगोर उच्च विद्यालय रैंखा में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने सीखी आपदा सुरक्षा
  • पठानकोट-भरमौर NH पर बड़ा हादसा : छतरी मोड़ के पास 800 फीट नीचे लुढ़की कार, दो घरों के चिराग बुझे
  • हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती, SET-2026 पास भी कर सकेंगे आवेदन

लाहौल स्पीति : जाहलमा नाला में बाढ़ आने का खतरा, रहें सतर्क

ewn24 news choice of himachal 22 Jun,2023 10:50 pm

    तापमान बढ़ने से नदी व नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी

    केलांग। हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। मनाली लेह मार्ग पर भी आवाजाही जारी है। जिला लाहौल स्पीति में गर्मियों तथा बरसात के समय में अचानक से नदी नालों का जलस्तर बढ़ जाता है तथा बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसी घटनाओं में काफी संख्या में लोगों का फंसना व कई बार जान गंवाना भी दर्ज किया गया है। इस वर्ष भी जिला में तापमान बढ़ने के साथ नदी नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आजकल जाहलमा नाला में जलस्तर बढ़ा हुआ है तथा बाढ़ आने की संभावना बनी हुई है। एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने जिला में आने वाले लोगों/पर्यटकों से आग्रह किया है कि जिला में यात्रा के दौरान सतर्क रहें। किसी भी नदी/नाले से गुजरने के दौरान अधिक सजगता व सतर्कतापूर्वक सफर करें तथा किसी भी नदी/नाले के नजदीक ना तो रुके न ही ठहरने की कोई योजना बनाएं। जिला प्रशासन व जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर मौसम के मद्देनजर जारी किए जाने वाले निर्देशों के अनुसार ही जिला लाहौल स्पीति में घूमने की योजना बनाएं,.ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के होने से बचा जा सके।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather