समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से करेंगे समाधान
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगें पूरी करने को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात करने के लिए राज्य सचिवालय में बुलाया।
आयोग ने अक्टूबर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी-पढ़ें
बैठक में हिमाचल परिवहन इंटक के सदस्यों ने हिस्सा लिया। यह बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और निगम प्रबंधन के साथ हुई बैठक में HRTC कर्मचारियों के सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान करने की बात कही गई है।
Video : महिलाओं को देखकर दौड़ा दी बस, दिल्ली सरकार ने तुरंत लिया सख्त एक्शन
हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ बैठक के बाद हिमाचल परिवहन इंटक के अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को सुना है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी ओवर टाइम न मिलने की वजह से परेशान है। इसके अलावा कर्मचारियों की तनख्वाह भी समय पर नहीं आ रही है। ऐसे में ड्राइवर-कंडक्टर को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिमाचल में HAS और HPS के पदों पर निकली है भर्ती, विज्ञापन में पढ़ें पूरी डिटेल
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आश्वासन दिया है कि सरकार जल्द से जल्द इनकी मांगों को पूरा करेगी। इसके अलावा कर्मचारियों की तनख्वाह और रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन भी 7 तारीख से पहले आ जाएगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही अपने बेड़े में 75 नई बसों को भी शामिल करने जा रही है। इसके अलावा जगह-जगह खड़ी बसों को भी एक जगह लाकर खड़ा करने की बात कही गई है, ताकि बसों का निष्पादन सही तरीके से हो सके।