नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को कौन नहीं जानता है। शो आज भी काफी पॉपुलर है। लोग रिपीट टेलीकास्ट भी देखते हैं।
शो में रोशन सिंह सोढ़ी के लापता होने वाला एक एपिसोड है, जिसमें सोढ़ी लापता हो जाते हैं। शो में उनकी पत्नी और गोकुलधाम वासी परेशान हो जाते हैं।
हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
पर अब उस एपिसोड में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह सच में लापता हो गए हैं।
उनके पिता हरगीत सिंह ने दिल्ली के पालम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। वह पिछले 4 दिन से एयरपोर्ट से लापता हैं। वह अपने घर नहीं पहुंचे हैं।
हिमाचल में बागवानों के लिए अच्छी नहीं खबर, क्या बोले विशेषज्ञ- पढ़ें खबर
हरगीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरुचरण सिंह (50) 22 अप्रैल को सुबह साढे़ 8 बजे मुंबई के लिए निकला था, लेकिन वह अब तक मुंबई वाले घर नहीं पहुंचा है। उसका फोन बंद आ रहा है। इसके कारण उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
गुरुचरण सिंह 12 साल तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का हिस्सा रहे हैं। साल 2021 में उन्होंने इस कॉमेडी शो को अलविदा कहा दिया था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है।