दिल्ली हाट में लगेगा हिमाचली सिड्डू का परमानेंट स्टॉल
शिमला। कोविड और आपदा का दंश झेलने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय फिर से पटरी पर लौटने लगा है। हाल ही मनाए गए क्रिसमस पर्व पर प्रदेश में लाखों पर्यटकों के आगमन से पटरी से उतरे होटल कारोबार को नव वर्ष के आगमन पर भी पर्यटकों को आमद में इसी तरह के इजाफा होने की उम्मीद बंध गई है।
ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका : सुंदरनगर में होंगे इंटरव्यू
नव वर्ष के स्वागत के लिए हिमाचल का रुख करने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए हिमाचल पर्यटन विकास निगम द्वारा कई तरह के पैकेज दिए जा रहे हैं।
हिमाचल पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप का कहना है कि कोविड और आपदा ने हिमाचल के पर्यटन व्यवसाय की कमर तोड़ कर रख दी थी, लेकिन अब धीरे-धीरे प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय पटरी पर लौटने लगा है।
कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी
क्रिसमस पर्व पर भी प्रदेश में लाखों पर्यटकों का आगमन हुआ जिससे निगम के सभी होटल 80 से 90 प्रतिशत तक आरक्षित रहे। नववर्ष के आगमन के साथ ही निगम के होटलों में 15 मार्च, 2024 तक 40 प्रतिशत तक की छूट का ऑफर दिया जा रहा है ताकि पर्यटक हिमाचल का रुख करें।
अमित कश्यप ने कहा कि हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों खासकर धाम और सिड्डू को देश की राजधानी दिल्ली में भी काफी पसंद किया जा रहा है।
कांगड़ा : डाकघरों में आधार कार्ड अपडेट करने को चलेगा विशेष अभियान
हाल ही में दिल्ली हाट में लगाए गए हिमाचली उत्पादों और व्यंजनों की प्रदर्शनी में निगम को लाखों रुपए की आमदनी हुई है और अब दिल्ली हाट में हिमाचल के एक परमानेंट स्टॉल को लगाने की भी अनुमति मिल गई है।