Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : बाथू की लड़ी में डूबे ऊना के दो युवक, आए थे घूमने

सूचना मिलने पर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

जवाली। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पुलिस स्टेशन जवाली के तहत बाथू की लड़ी में ऊना जिला के दौलतपुर के दो युवक डूब गए हैं। युवकों के डूबने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

हिमाचल में भी दिखेगा बिपरजॉय का असर, दो दिन बारिश की संभावना

युवकों की पहचान रजत (23) पुत्र अशोक कुमार व अमित कुमार (26) पुत्र जुगल किशोर निवासी दौलतपुर जिला ऊना के रूप में हुई है। रजत लोक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत था तथा अमित कुमार आर्मी में था। दोनों ही युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ पांडवों द्वारा निर्मित बाथू दी लड़ी को देखने के लिए बाइक पर आए थे।

हिमाचल : पर्यटकों को खूब भा रहा रोहतांग, शनिवार को 965 वाहन पहुंचे

 

रजत व अमित कुमार पौंग झील में नहाने उतरे। पर उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। गहरे पानी में जाने से डूब गए। अन्य दोस्तों ने उनको डूबते देखा तथा सहायता के लिए शोर मचाया।

स्थानीय लोगों ने मौका पर पहुंचकर युवकों को तलाश करने की काफी कोशिश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला सका। सूचना मिलते ही एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह व डीएसपी मनोज कुमार पुलिस टीम सहित मौका पर पहुंचे।

हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

 

एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डूबे युवकों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की भी सहायता ली जाएगी। एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने परिवार सहित किए श्री चामुंडा देवी के दर्शन

 

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

सलूणी केस : तो क्या खौफ का दूसरा नाम था शरीफ- मनोहर के भाई का खुलासा

 

हिमाचल : सुक्खू सरकार ने 14 पुलिस अधिकारी बदले, एक को दी नई तैनाती

 

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *