पिछले एक वर्ष में पुलिस को मिली कामयाबी
सोलन। हिमाचल की सोलन पुलिस द्वारा पिछले एक वर्ष में बाहरी राज्यों के 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चिट्टे के 73 बड़े सप्लायर शामिल हैं।
ये दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम व महाराष्ट्र आदि राज्यों से हैं। इनमें 6 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं।
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, भरे जाने हैं 360 पद
इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे चिट्टा तस्करी के 12 बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है, जिससे हजारों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।
सोलन पुलिस ने अब एक मामले में चिट्टे के मुख्य सरगना को खरड़ पंजाब के गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ खरड़ सिटी थाने में 320 ग्राम और जिरकपुर थाना में 35 ग्राम चिट्टा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
हिमाचल : टेट का रिजल्ट घोषित, 26.1 फीसदी रहा परिणाम, देखें
बता दें कि 18 नवंबर 23 को सोलन जिला की स्पेशल टीम ने दो आरोपियों को चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार किया था। इनके नेटवर्क में शामिल दो अन्य आरोपियों जिनमें एक पंजाब का रहने वाला था को भी गिरफ्तार किया गया था।
हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें
यह आरोपी पिछले 7 वर्ष से ज्यादा समय से चिट्टा तस्करी का काम कर रहा था। इसके खिलाफ चोरी के मामले भी दर्ज हैं।
इस नेटवर्क की जांच में मुख्य सरगना के बारे पता चला। मुख्य सरगना को वीरवार यानी पिछले कल पंजाब के खरड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी