Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला शहर में दौड़ी 20 नई इलेक्ट्रिक बसें, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

शिमला। शिमला शहर को आज 20 नई इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को चौड़ा मैदान से 20 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। इसके बाद ये बसें रूटों पर चलनी शुरू हो जाएंगी। नई बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद शिमला में कुल 70 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं।

कांगड़ा : बाथू की लड़ी में डूबे युवकों की तलाश जारी, NDRF सर्च ऑपरेशन में जुटी

 

निगम प्रबंधन ने बसों को रूटों पर चलाने की पूरी तैयारी कर दी है। निगम प्रबंधन के अनुसार ये नई बसें शिमला शहर व शहर के 30 से 40 किलोमीटर के दायरे में चलेंगी। इन बसों को डीजल की चल रही पुरानी हो चुकी बसों से रिप्लेस किया जाएगा।

शहर में नई 20 इलेक्ट्रिक बसों के चलने से यात्रियों को पुरानी बार-बार खराब हो रही बसों से भी छुटकारा मिलेगा। यात्रियों को बिना ध्वनि प्रदूषण और आरामदायक सीटों वाली बसों की सुविधा मिलेगी।

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

 

शिमला शहर में इलैक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर निगम प्रबंधन द्वारा इलैक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनाए हैं। इसमें पुराना बस स्टैंड, आईएसबीटी में पहले ही इलैक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन हैं। इसके अतिरिक्त निगम अब ढली व ठियोग में भी फास्ट इलैक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन तैयार कर रहा है।

इन चार्जिंग स्टेशनों की खासियत यह होगी कि इन चार्जिंग स्टेशनों में पहले की तुलना अधिक तेजी से बसें चार्ज होंगी और रूटों पर चलेंगी। इसके अतिरिक्त टूटीकंडी में भी नया चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारी निगम कर रहा है।

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

 

हिमाचल में VIP नंबरों का क्रेज : HP99-9999 के लिए लगी 30 लाख की बोली

 

हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

 

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ