Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

SIU टीम ने कांगड़ा में चिट्टे के साथ तीन धरे, एक पंजाब निवासी

पुलिस स्टेशन कांगड़ा में दर्ज किया केस

कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस की नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई जारी है। अब पुलिस स्टेशन कांगड़ा के तहत तीन युवकों को चिट्टे के साथ धरा है।
बता दें कि जिला कांगड़ा एसआईयू (SIU) टीम ने तीन युवकों से 10.74 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। इसमें दो कांगड़ा जिला तो एक पंजाब निवासी है। पुलिस स्टेशन कांगड़ा में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *