Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा : तीसा में खाई में गिरी टाटा सूमो, 9 IRB जवानों सहित 11 लोग थे सवार

तीसा। हिमाचल के चंबा जिला में सुबह सवेरे बड़ा हादसा हुआ है। पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। सूमो में चार इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के 9 जवानों सहित 11 लोग सवार थे। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से भंजराडू हैडक्वार्टर लौट रहे थे।

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे फिर बंद : बारिश के बीच पहाड़ी से आया भारी मलबा

बता दें कि हादसा तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाईं पुल के पास हुआ है। टाटा सूमो मंगली से भंजराडू की तरफ आ रही थी। टाटा सूमो में 9 आईआरबी के जवान, चालक और एक स्थानीय निवासी सहित 11 लोग सवार  थे। तरवाईं के पास पहाड़ी से लैंडस्लाइड हुआ। सूमो चट्टानों की चपेट में आ गई।

जवाली-नगरोटा सूरियां सड़क मार्ग पर लैंडस्लाइड, वाहनों की आवाजाही रुकी

 

चट्टानों की चपेट में आने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और नदी में जा पहुंची। मामले की सूचना पुलिस थाना तीसा में दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। हादसे में 6 पुलिस जवानों और चालक ने दम तोड़ा है। तीन पुलिस जवान और एक स्थानीय निवासी गंभीर घायल है।

हादसे में नूरपुर निवासी सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, डलहौडी ओसल के हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण टंडन, कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां के नजदीकी गांव खब्बल के कांस्टेबल कमलजीत, ढलियारा के सचिन राणा, कांगड़ा इच्छी के लक्ष्य मोंगरा और कैहरियां जवाली कांगड़ा के अभिषेक ने दम तोड़ा है। चालक की पहचान चंवू राम (39) पुत्र जय दयाल गांव मंगली जिला चंबा के तौर पर हुई है।

 

चंबा निवासी हेड कॉन्स्टेबल राजिंदर, कॉन्स्टेबल अक्षय चौधरी बैजनाथ कांगड़ा,  पालमपुर निवासी कांस्टेबल सचिन,  मंगली निवासी पंकज कुमार  हादसे में घायल हैं।

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट ने मचाई खलबली-आखिर क्या इशारा

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *