Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : बाथू की लड़ी में डूबे युवकों की तलाश जारी, NDRF सर्च ऑपरेशन में जुटी

जवाली। कांगड़ा जिला के पुलिस स्टेशन जवाली के तहत बाथू की लड़ी में डूबे युवकों की तलाश सोमवार को भी जारी है। सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम एक बार युवकों की तलाश में जुट गई है। अभी तक दोनों का कोई पता लगा चला है।

मैक्लोडगंज : भागसूनाग वाटरफॉल के पास फंसे पर्यटक, SDRF ने किया रेस्क्यू

 

गौर हो कि रविवार को बाथू की लड़ी में नहाने उतरे ऊना जिला के दौलतपुर के दो युवक डूब गए हैं। युवकों की पहचान रजत (23) पुत्र अशोक कुमार व अमित कुमार (26) पुत्र जुगल किशोर निवासी दौलतपुर जिला ऊना के रूप में हुई है।

कांगड़ा : बाथू की लड़ी में डूबे ऊना के दो युवक, आए थे घूमने

 

रजत लोक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत था तथा अमित कुमार आर्मी में था। दोनों ही युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ पांडवों द्वारा निर्मित बाथू दी लड़ी को देखने के लिए बाइक पर आए थे।

रजत व अमित कुमार पौंग झील में नहाने उतरे लेकिन उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। गहरे पानी में जाने से डूब गए। अन्य दोस्तों ने उनको डूबते देखा तथा सहायता के लिए शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने मौका पर पहुंचकर युवकों को तलाश करने की काफी कोशिश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला सका।

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

 

सूचना मिलते ही एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह व डीएसपी मनोज कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। युवकों की तलाश शुरू की गई। शाम को एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन रात तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया।

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

 

हिमाचल में VIP नंबरों का क्रेज : HP99-9999 के लिए लगी 30 लाख की बोली

 

हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

 

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *